जय हिंद आजाद स्पोर्ट्स क्लब पाऊवारा क्लब को मिला खो खो मेट


रोशन सिंह@उतई।छग शासन के गृहमंत्री क्षेत्रीय विधायक ताम्रध्वज साहू के विशेष सहयोग एवं क्लब के संरक्षक हर्ष साहू समाजसेवी के विशेष प्रयास से खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जय हिंद आजाद स्पोर्ट्स क्लब पाऊवारा को खो खो मैट प्रदान किया गया । इस अवसर पर समाजसेवी हर्ष साहू जनपद सदस्य राकेश हिरवानी दीपक यादव , मुख्य प्रशिक्षक सुमन लाल साहू , दमेश सोनवानी , सोनू साहू , यशोदा साहू , संदीप हिरवानी , घनेन्द्र साहू , रवि साहू , पितेश साहू , चांदनी साहू , एवम जय हिंद आजाद स्पोर्ट्स क्लब पाऊवारा के सभी खिलाड़ी उपस्थित थे । जय हिंद आजाद स्पोर्ट्स क्लब पाऊवारा का शुरूआत 26 जून 2019 को हुआ बहुत ही कम समय मे यहां के खिलाड़ी खो खो खेल में आगे आये और करीब 2 वर्ष 6 महीने में 50 से अधिक खिलाड़ी राज्य स्तर एवं 2 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेकर जय हिन्द आजाद स्पोर्ट्स क्लब पाऊवारा और दुर्ग जिले का नाम रोशन किये । बच्चों की उत्सुकता लगन व गतिविधियों को देख मंत्री जी द्वारा मेट की स्वीकृति दी गई थी। सभापति राकेश हिरवानी द्वारा पाऊवारा में जिला स्तरीय या राज्य स्तरीय खो खो आयोजन करने का प्रस्ताव संरक्षक हर्ष साहु के समक्ष रखा जिसमें हर्ष द्वारा आयोजन में हर संभव सहयोग करने की बात कही, इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष श्री हेमलाल यादव , सदस्यगण श्री सुनील यादव ,अशोक रिगरी , वामन साहू , दीपक यादव ,विमल गजपाल ,होमन साहू , बीरेंद्र साहू , बालकदास , खिलेंद्र यादव और ग्राम पाऊवारा के सभी नागरिकगण ने बधाई दिए ।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *