मैनपुर क्षेत्र धवलपुर में बिहान योजना लोन कैंप शिविर क़ा आयोजन हुआ संपन्न

✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

मैनपुर विकासखंड ग्राम धवलपुर में
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अन्तर्गत लोन शिविर का आयोजन किया गया।जिला पंचायत के सीईओ संदीप अग्रवाल के मार्गदर्शन में बैंक लिंकेज शिविर बैंक ऑफ बड़ौदा के द्वारा आयोजन धवलपूर में किया गया। जिसमें 11समूह के राशि 17 लाख रूपए लोन ऋण स्वीकृत किया गया।
वही इस लोन कैंप शिविर में जिला पंचायत से डॉ़ सुधीर पंचभाई के द्वारा समूह के सभी सदस्यों को आजीविका गतिविधियां जैसे बकरी पालन, मुर्गीपालन, पशु
पालन, मछली पालन व अन्य गतिविधियां शुरू करने के लिए प्रेरित किया गया व सम्बन्धित विभाग से योजना की लाभ लेने के लिए विस्तारपूर्वक बताया गया
शिविर में मुख्य रूप से एलडीएम राजीव रंजन शाखा प्रबंधक और हरीश सिन्हा उपस्थित थे।
जिला पंचायत के जिला कार्यक्रम प्रबंधक रमेश वर्मा (वित्तिय समावेशन) जनपद पंचायत गरियाबंद से अतिरिक्त सीईओ पैकरा क्षेत्रीय समन्वयक दुर्गेश साहू, पीआरपी सोनकूवर ध्रुव एफएल सीआरपी कांति चौलाई दीदी व समूह के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *