निर्धन और जरूरतमंद लोगों के लिए निशुल्क कंबल साल और स्वेटर का वितरण

  • दिव्यांग और मूक बंधिर बच्चों को भी दिए निशुल्क स्वेटर, बच्चों ने कहा थैंक यू भैय्या

रिपोर्टर-लोकेश्वर सिन्हा

गरियाबंद। में शीतलहर और कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने निर्धन और जरूरतमंद लोगों के लिए नई अनुकरणीय पहल की शुरुआत की है। पालिका अध्यक्ष द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में निवासरत निर्धन और जरूरतमंद असहाय लोगों एवं स्कूली बच्चों को ठंड से बचने के लिए निशुल्क कंबल, साल और स्वेटर का वितरण किया जा रहा, ताकि अत्यधिक ठंड से ये वर्ग अपने आप को सुरक्षित रखे सके। नगर के किसान पारा प्राइमरी स्कूल के 50 बच्चों को निशुल्क स्वेटर का वितरण कर अपने इस पहल की शुरूआत की। इसके अलावा नगर पालिका कार्यालय में आए जरूरतमंद लोगों को भी उन्होने निशुल्क कंबल और साल का वितरण किया। नगर में संचालित विद्यानिधि बहूदिव्यांग विशेष आवासीय विद्यालय के दिव्यांग एवं मूक-बधिर बच्चों को भी वितरण किया। इस दौरान नपा अध्यक्ष ने अपने हाथों से ही बच्चों को स्वेटर पहनाया और सभी से ठंड से बचने गर्म कपड़े पहनने की अपील की। मौके पर संस्था प्रमुख द्वारा पालिका अध्यक्ष की इस पहल की प्रशंसा करते हुए उन्हे धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया। 

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फु मेमन ने हमारे प्रतिनिधि से चर्चा करते कहा कि जनता ने उन्हें सेवा का अवसर दिया। नगर का सेवक होने के नाते शीतलहर और कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए वे ज़रूरतमंद लोगों की मदद के लिए तत्पर है और उनका प्रयास है कि जरूरतमंद लोगों तक उनकी मदद पहुंच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *