दुर्ग। जनपद पंचायत बोड़ला जिला कबीरधाम के ग्राम पंचायत कुकरापानी में पदस्थ पंचायत सचिव सुनील चंद्रवंशी की दिनांक 23.12.21 को संदिग्ध मौत हो गई है । दुर्ग जिला पंचायत सचिव संघ के जिलाध्यक्ष महेन्द्र कुमार साहू ने सड़क दुर्घटना नहीं साजिश के तहत हत्या है बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग जिला कवर्धा के पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर साहब से निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग की है। जिलाध्यक्ष महेन्द्र कुमार साहू ने आगे बताया कि पंचायत सचिव सुनील चंद्रवंशी विगत 3 दिनों से परेशान थे, ग्राम कुकरापानी के पंचायत पदाधिकारी द्वारा सचिव से 30000/- की मांग कर रहे थे ! पूर्व में भी दीपावली के समय दबाव बनाकर ₹30000 सचिव से पंचायत पदाधिकारी द्वारा लिए थे। उस क्षेत्र में मेला होने के नाम पर ₹30000 देने का दबाव बना रहा था एवं दिनांक 23.12.21 रात को पंचायत पदाधिकारी के घर में 10:00 बजे रात्रि को समझौता के नाम पर बैठक रखा गया था । जिसमें पंचायत सचिव सुनिल चंद्रवंशी उपस्थित थे एवं पंचायत पदाधिकारियों से रात्रि 10.00 बजे उनके दोस्त शेखर जायसवाल पंचायत सचिव से भी रात्रि 10:00 बजे मोबाइल से बात कराया गया उसके बाद यह हादसा हुआ। स्थल निरीक्षण करने पर सुनील चंद्रवंशी की जहाँ मृत्यु हुआ है वहां सुनील चन्द्रवँशी की लाश अलग एवं मोटरसाइकिल अलग थे, मोटरसाइकिल में कहीं भी खरोच नहीं आना , खून भी बिखरा हुआ था जो संदेहास्पद है । उनको कहीं मारकर फेकना प्रतीत हो रहा है । अतः उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग, यशवंत आडिल प्रदेश कोषाध्यक्ष, नरेश ठाकुर ब्लाक अध्यक्ष पाटन,निमेश भोयर ब्लाक अध्यक्ष दुर्ग,राकेश चन्द्राकर ब्लाक अध्यक्ष धमधा,विनोद साहू,गिरधर वर्मा,तेजनारायण शर्मा,रामखिलावन साहू,महेश रात्रे,गुमान नायक,शेषनारायण चन्द्रवँशी,राजकुमार देशमुख,धारेन देवांगन,दिलीप दिल्लीवार, भुनेश्वर साहू,प्रदीप चंद्राकर, बिहारी साहू,मानसिंग नाविक,सहित दुर्ग जिला के समस्त सचिवों ने किया।
पंचायत सचिव की संदिग्ध मौत या हत्या मामले की निष्पक्ष जांच की मांग
