सावनी में गुरुघासी दास जयंती समारोह, विकास कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन एवं मंडाई मिलन समारोह का आयोजन किया गया


पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्राम सावनी में गुरुवार को गुरुघासी दास जयंती समारोह के अवसर पर विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन,लोकार्पण एवं मंडाई मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष रामबाई सिन्हा,विशेष अतिथि जनपद उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी, संजय यदु, चैती यादव सरपंच सहित अन्य थे।
इस कार्यों का हुआ लोकापर्ण/भूमिपूजन
21.50 लाख की लागत से भूमिपुजन, 5.60लाख की लागत से बनने वाली धीवर समाज सामुदायिक भवन, 5.60 लाख की लागत से बनी ठेठवार समाज भवन कला मंच लोकार्पण हुआ।
ग्राम पंचायत की मांग पर मुख्यअतिथि श्री वर्मा द्वारा तालाब पचरीकरण, बोर खनन, प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल में सीसी रोड, पंचायत में बॉउंड्रीवाल के लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अवगत करवा कर जल्दी ही मांग को पूरा किये जाने की घोषणा किया गया।
रंग झरोखा की प्रस्तुति से झूम उठे दर्शक
मंडाई मेला एवं गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रसिद्ध बांसुरी वादक दुष्यंत हरमुख कृत रंग झरोखा का आयोजन रखा गया था। रंग झरोखा की सुमधुर गीत और नयनाभिराम नृत्य से दर्शक झूम उठे।

मौके पर प्रमुख रूप से चंद्रशेखर,रमाकांत यादव, मोहन सेन, गोकुल रिगरी, हेमंत जांगड़े,अखिलेश हरवंश, किशोर जांगड़े सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *