बगैर सुरक्षा के लगाया गया था नेपियर घास मटंग के ग्रामीणों ने सरपंच सचिव के ऊपर लापरवाही बरतने का लगाया आरोप

पाटन। राज्य सरकार की महत्वाकांछि योजना नरवा , गरवा, घुरूवा, बाड़ी योजना के अंतर्गत प्रदेश के सभी गावों में मवेशियों के चारा के लिये नेपियर घास पंचायत के द्वारा लगाया जा रहा है। पाटन विकासखण्ड में मवेशियों के लिये चारागाह में नेपियर घास लगाए जाने में सरपंच एवं सचिव द्वारा लापरवाही किये जाने से लगाया घास समाप्त हो गया है। ग्रामीणों ने आज जनपद पंचायत पाटन के सीईओ मनीष कुमार साहू को सरपंच एवं सचिव द्वारा नेपियर घास लगाए जाने में लापरवाही बरतने की शिकायत किया है। ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच और सचिव की लापरवाही के कारण शासन की लगभग 1 लाख रुपये  का दुरुपयोग किया गया है। घास लगाए जाने से पहले उनकी सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया गया था। जब घास समाप्त हो गया है। अब दुबारा घास लगाया जाता है तो उसकी सुरक्षा के नाम पर एक बार फिर से राशि खर्च करना पड़ेगा। इस तरह किया जाता है तो ये शासकिय राशि का दुरुपयोग होगा।बगैर सुरक्षा के घास लगाए जाने के कारण घास समाप्त हो गया। वहां पर घास के जगह ककुरमुत्ते दिखाई दे रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *