उतई ।नगर निगम रिसाली जो की नवगठित हुआ है जहा पर पहली मर्तबा चुनाव संपन्न हुआ। रिसाली नगर निगम अंतर्गत आने वाले ग्राम जोरातराई,डुंडेरा में युवाओं ने जमाया कब्जा तीन वार्डो में दो में भाजपा तो एक में कांग्रेस प्रत्याशी जीते।रिसाली नगर निगम का वार्ड 35 डुंडेरा में सबकी निगाह थी इस वार्ड में सिर्फ दो प्रत्याशी आमने सामने दोनो राष्ट्रीय दल से थे।भाजपा से युवा खिलेंद्र(विक्की) चंद्राकर,कांग्रेस से लक्ष्मी साहू थी।दोनो अपने अपने स्तर पर खूब मेहनत किया लेकिन भाजपा के खिलेंद्र चंद्राकर जो की पद में न होते हुए भी ग्राम के ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जिसका परिणाम उन्हे मिला।रिसाली नगर निगम के पूरे 40 वार्डो ने भाजपा प्रत्याशी ने सबसे ज्यादा 734 मतों जीत दर्ज कर रिकार्ड बनाया,चंद्राकर को कुल 1448 वोट मिले वही लक्ष्मी साहू को मात्र 714 वोट मत से संतुष्ट होना पड़ा।ग्राम डुंडेरा के वार्ड 36 में 5 प्रत्याशी मैदान में थे जिसमे कांग्रेस से रोहित धनकर भाजपा से दुर्गेश साहू निर्दलीय गोविंद साहू खुमान यादव बहादुर सिंह थे।इस वार्ड में खूब जोर आजमाइश चली बहुत दिलचस्प था इस वार्ड का नजारा।इस वार्ड में कांग्रेस के रोहित धनकर ने 851 मत पाए वही निर्दलीय भाजपा के बागी गोविंद साहू 580 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे रोहित धनकर 271 मतों से जीत हासिल किया।भाजपा प्रत्याशी दुर्गेश साहू 523 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे वही निर्दलीय खुमान यादव को 190 बहादुर सिंह को मात्र 16 मत मिले।इस वार्ड से रोहित धनकर को जीतने में सभी कांग्रेसियों ने खूब मेहनत किया खासकर पूर्व एल्डरमैन तरुण बंजारे को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।ग्राम जोरातराई वार्ड 37 में 4 प्रत्याशी मैदान में थे जिसमे भाजपा से हरीश नायक कांग्रेस से मनोज बंजारे जोगी कांग्रेस, व एक निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में थे।इस वार्ड ने भी भाजपा कांग्रेस के बीच मुकाबला था।इस वार्ड में हरीश नायक को 886 मत मिले वही कांग्रेस के मनोज बंजारे को 714 मत मिले इस प्रकार भाजपा के हरीश नायक 172 मतों से विजीय हासिल किया। तीनो वार्ड के पार्षद इस बार युवा है,इसके साथ साथ सभी मिलनसार है।
रिसाली नगर निगम अंतर्गत आने वाले ग्राम जोरातराई,डुंडेरा में युवाओं ने जमाया कब्जा तीन वार्डो में दो में भाजपा तो एक में कांग्रेस प्रत्याशी जीते
