उतई। सेवा सहकारी समिति मर्यादित बोरीगारका में समर्थन मूल्य में धान खरीदी केंद्र में में 4 ग्रामों के किसानों से 22 हजार 502 क्विंटल धान खरीदी किया गया है जिसकी कुल कीमत 4 करोड़ 37 लाख 11 हजार रुपए होती है।समिति प्रबंधक संतोष यादव ने बताया की इस बार किसान मित्रो पाउवारा से त्रिलोचन साहू पुरई से गोविंद यादव बोरीगारका करगाडीह से चम्पेश्वर गजपाल के माध्यम किसानों को टोकन की सुविधा दी जा रही है समर्थन मूल्य में धान बिक्री करने के लिए किसानों को धान खरीदी केंद्र टोकन के लिए चक्कर काटने की जरूरत नहीं हो रही है।आगे यादव जी ने बताया कृषि के लिए ऋण लिए थे उसका वसूली 2 करोड़ 88 लाख 6 हजार रुपए किए है। अभी तक कुल 634 किसानों ने समर्थन मूल्य में धान बेचे है।बाकी किसानों का धान टोकन के माध्यम से लिए जा रहे है। धान खरीदी के लिए समिति के पास अभी पर्याप्त बार दाना है।सेवा सहकारी समिति बोरीगारका में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए कोई परेशानी नहीं हो रही है। धान तौलक धान तौल रहे,सिलाई करने वाला सिलाई व धान स्केटिंग करने वाले कर रहे है।शाखा प्रबंधक नंदकिशोर साहू नोडल अधिकारी एस आर मेश्राम समिति के कर्मचारियों में समिति प्रबंधक संतोष यादव जागेश्वर साहू गणेश साहू इन्द्रमन साहू तुलेश साहू,बसंत सोनवानी सहित सभी कर्मचारियों का विशेष सहयोग मिल रहा है।
सहकारी समिति बोरीगारका में समर्थन मूल्य में धान खरीदी केंद्र में 4 ग्रामों के किसानों से 22 हजार 502 क्विंटल धान खरीदी किया गया
