पाटन। ग्राम रूही में गुरुघासी बाबा जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू ,विशेष अतिथि रवि सिंगौर युवा मोर्चा महामंत्री थे।
मोनू साहू ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा गुरु घासीदास ने समाज को सात्विक जीवन जीने की प्रेरणा दी। उनकी सत्य के प्रति अटूट आस्था थी। उन्होंने मनखे-मनखे एक समान का नारा दिये जिसके कारण आज हम सब एक मंच पर है। मौके पर रविन्द्र यादव ,झलेन्द्र चंद्राकर ,कैलाश जांगड़े, भानु सिंगौर, राजकुमार ठाकुर,चंद्रहास सिंगौर, रोशन सिंगौर सहित अन्य उपस्थित थे।
