सरपंच और पंचायत सचिव पर फर्जी तरीके से लाखों रुपये की राशि आहरण करने ग्रामीणों ने लगाया आरोप…जांच करने पहुंचे टीम

✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

मैनपुर। जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत केकराजोर के सरपंच एवं तत्कालीन सचिव द्वारा पिछले दो वर्षो से ग्राम पंचायत मे बगैर पंचो के सहमति और बगैर बैठक के फर्जी तरीके से पंचायत प्रस्ताव बनाकर लगभग 35 लाख रूपये राशि का आहरण कर गबन करने का आरोप ग्राम पंचायत केकराजोर के जनपद सदस्य, ग्रामीणो व पंचो द्वारा लगाया गया है और एक सप्ताह पूर्व केकराजोर से लगभग 70 किमी मैनपुर पहुंचकर सैकड़ो ग्रामीणो व ग्राम पंचायत के पंचो ने जनपद पंचायत का घेराव कर जमकर नारेबाजी किया तथा सरपंच श्रीमति सुभाय मरकाम को बर्खास्त करने और तत्कालीन सचिव सत्यरंजन हंसराज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग किया। ग्रामीणो व पंचो के द्वारा सरपंच सचिव पर भारी भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के बाद जिला प्रशासन ने इस मामले को संज्ञान मे लिया और जनपद पंचायत मैनपुर द्वारा तीन सदस्यीय जाॅच टीम का गठन कर 17 दिसम्बर को जाॅच के लिए केकराजोर भेजा गया था। जाॅच टीम ने लगभग 8 घंटे तक रोकड़बही, पंचायत प्रस्ताव, बिल वाउचर की जाॅच किया। जिसमे लाखो रूपये के फर्जी आहरण कर काम नही कराने का आरोप ग्रामीणो ने जाॅच टीम के सामने लगाया। जिसके बाद पंचायत के दस्तावेजो को जब्त कर मैनपुर जनपद कार्यालय लाया गया और यहां मामले की जाॅच किया जा रहा है।

स्थल निरीक्षण जाॅच के लिए केकराजोर पहुंचा तकनीकी सहायको की टीम
जनपद सदस्य केदार डोंगरे एवं ग्राम पंचायत के पंचो व ग्रामीणो द्वारा ग्राम पंचायत केकराजोर मे कई निर्माण कार्यो के अधुरे होने के बावजूद पूरे राशि आहरण करने भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के बाद जनपद पंचायत मैनपुर द्वारा अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी विजय कुमार देवांगन के नेतृत्व मे चार तकनीकी सहायको की टीम स्थल जाॅच के लिए ग्राम पंचायत केकराजोर भेजा गया इस जाॅच टीम मे तकनीकी सहायक तोमेश्वर प्रसाद, रेखचंद बीसी, किशोर नेताम, पवन देवांगन शामिल थे और जाॅच टीम केकराजोर पहुंची लगभग चार सौ से ज्यादा ग्रामीणो के उपस्थिति मे स्थल निरीक्षण जाॅच प्रारंभ किया गया देर शाम तक जाॅच टीम ने नाली निर्माण, प्राथमिक शाला भवन निर्माण, अधुरे पंचायत भवन निर्माण, पुलिया निर्माण एवं सीसी रोड़ सहित विभिन्न निर्माण कार्यो के स्थल जाॅच किया। इस मौके पर जनपद सदस्य केदार डोंगरे, पंच बुधराम कोमर्रा, तरूलता शांडिल्य, पदुनाथ कोमर्रा, जयसिंग नागेश, शकुंतला, वृंदा कश्यप, सरस्वती शांडिल्य, यागेन्द्र दुर्गा, ममत कश्यम, सत्यवती, लक्ष्मण यादव, अवध प्रधान, घनश्याम नायक, नंदलाल नेताम, दिनेश मरकाम, पुरन शांडिल्य, जीवन कश्यप, प्रेम, चैनसिंग पटेल, बिरबल कश्यप, जगदीश मरकाम, पीलूराम कश्यप, देवराज सहित सैकड़ो की संख्या मे ग्रामीणजन उपस्थित थे और जाॅच किया गया।
क्या कहते है जाॅच टीम के अधिकारी

स्थल निरीक्षण जाॅच मे केकराजोर पहुंचे तकनीकी सहायक तोमेश्वर प्रसाद ने हमारे संवाददाता को बताया ग्राम पंचायत केकराजोर जाॅच के लिए तकनीकी सहायक की टीम पहुंचे थे जहां बड़ी संख्या मे ग्रामीणजन पंचायत प्रतिनिधि जनपद सदस्य उपस्थित थे और सभी की उपस्थिति मे स्थल निरीक्षण किया गया है जाॅच रिपोर्ट दो दिनो के भीतर जनपद कार्यालय मे मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सौपेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *