✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
गरियाबंद जिला के परसुली धान खरीदी केंद्र अन्तर्गत नायब तहसीलदार वसीम सिद्दीकी को ग्राम सड़क परसूली में अवैध धान परिवहन की सूचना मिली थी जिस पर औचक निरीक्षण किया गया जिसमें देव किराना स्टोर्स में धान से भरी वाहन पाई गयी,
वही नायब तहसीलदार ने मौके पर नोटिस जारी कर लगभग 70 कट्टा धान से भरे वाहन तथा 60 कट्टा गोदाम के धान के भंडारण तथा परिवहन के सम्बंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया लेकिन इस पर देव किराना स्टोर्स के संचालक देव नारायण साहू ने उक्त के सम्बंध में किसी प्रकार का दस्तावेज नही होना बताया तो कार्यवाही करते हुए लगभग 70 कट्टा धान से भरे वाहन
को जब्त कर थाना प्रभारी गरियाबंद के सुपुर्द किया गया तथा गोदाम के 60 कट्टा धान को देव नारायण साहू के सुपुर्द किया गया। उक्त धान को मंडी खरीदी अवधि तक प्रतिबंध लगाया गया है।

