आंगनबाड़ी के सामने ही कार्यकर्ता ने किया अतिक्रमण, भवन बनाने खोद दिया कालम गड्ढा, ग्रामीणों ने की मुख्यमंत्री से लेकर तहसीलदार तक शिकायत, उसके बाद भी अतिक्रमण नही रुका, ग्रामीणों में बढ़ रहा आक्रोश


पाटन। विकास खण्ड के ग्राम सांकरा में इन दिनों गाँव के ही दो आगनबाड़ी कार्यकर्ताओ के द्वारा बाजार स्थल पर शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर मकान बनाने के लिए कालम गड्ढा भी खोद दिया गया है। ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने के लिए सरपंच को ज्ञापण भी सौपा है । इसके बाद सरपंच श्रीमतीं रेशम जांगडे ने अतिक्रमण हटाने की मांग करते हुवे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कलेक्टर, एसडीएम, व तहसीलदार को ज्ञापण सौपा है। इसके बाद भी राजस्व विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नही किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में।काफी आक्रोश है।

पाटन विकासखंड के ग्राम सांकरा में इन दिनों अवैध कब्जा धारी काफी सक्रिय हो गए हैं। ग्रामीणों ने सरपंच को ज्ञापन सौंपकर बताया कि ग्राम के ही उर्वशी कौशिक एवं शशि तुरकाने के द्वारा बाजार चौक में आम जगह पर अवैध कब्जा करने के लिए गड्ढा खोदा गया है। इसे देखते हुए अन्य ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि अगर अवैध कब्जा को रोका नहीं गया तो वह भी गांव के शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा कर लेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि उर्वशी कौशिक एवं शशि तुरकाने द्वारा मकान बनाने के लिए 14 से 15 कॉलम गड्ढा खोदा गया है। जिसका विरोध अब होने लगा है। ग्राम पंचायत के सरपंच व पंचों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर ज्ञापन भी तैयार किया है जिसमें ग्राम में हो रहे अतिक्रमण पर रोक लगाने की मांग की गई है।। पंचायत जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर कलेक्टर एसपी एसडीएम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है । अब ग्रामीण भी बाजार चौक के आसपास शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने के लिए चिन्हांकित भी कर रहे हैं जिससे कि गांव की बेशकीमती जमीन अतिक्रमण की चपेट में आने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर उक्त दोनों के द्वारा किए गए अतिक्रमण को रोका नहीं गया तो फिर ग्राम में अन्य जमीन पर भी वे अतिक्रमण कर लेंगे।

पूर्व में भी किया था अतिक्रमण
ग्राम साकरा के ग्रामीणों के मुताबिक पूर्व में भी उक्त दोनों के द्वारा अतिक्रमण कर भवन बनाने के लिए गड्ढा खोदने का काम किया जा रहा था। लेकिन उस समय जब विरोध हुआ तब पंचायत ने अतिक्रमण रुकवाया था लेकिन अब उसके बाद उसी स्थान पर फिर से अतिक्रमण शुरू हो गया है जिसे लेकर ग्रामीण विरोध करने लगे हैं।

महिला बाल विकास विभाग को भी लिखा पत्र ग्राम पंचायत सांकरा के सरपंच श्रीमती रेमन बाई जांगड़े ने ग्रामीणों व पंचों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन महिला बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन को भी भेजा है जिसमें ग्राम के उर्वशी कौशिक एवं शशि तुरकाने दोनोंआंगनबाड़ी कार्यकर्ता साकरा को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के दुरुपयोग किए जाने के कारण हटाने की मांग की गई है। उक्त पत्र में लिखा गया है कि ग्राम साकरा के बाजार मैदान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर मकान बनाने की कोशिश किया जा रहा है।

आगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा प्रस्तावित बाजार चौक स्थल पर अतिक्रमण करने की नियत से कलम गड्ढा खोदा गया है । जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री से लेकर तहसीलदार तक किए हैं लेकिन अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है। इससे ग्राम के अन्य लोग भी इस स्तर पर अवैध कब्जा करने के लिए जमीन को चिन्हित करने लगे हैं ।इस पर शासन प्रशासन को जल्द से जल्द संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।

श्रीमती रेमन बाई जांगड़े सरपंच ग्राम पंचायत सांकरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *