✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
गरियाबंद जिले के तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर के भीतर आदिवासी आश्रम शाला के बच्चो को भवन के अभाव मे खुले आसमान के नीचे पिछले एक पखवाड़े से पढ़ाई करने मजबुर होना पड़ रहा है जो शिक्षा विभाग के तमाम बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के दावे की पोल खोलकर रख दी है। एक तरफ शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा के क्षेत्र मे बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने शासन द्वारा तमाम दावे किया जा रहा है इसके बावजूद भी तहसील मुख्यालय होने के बाद भी पिछले 15 दिनो से मैनपुर नगर मे सैकड़ो आदिवासी बच्चे खुले आसमान के नीचे पढ़ाई करने विवश हो रहे है जो शिक्षा विभाग के निष्क्रियता को बताने के लिए काफी है क्योकि मैनपुर तहसील मुख्यालय मे सभी विभाग के आला अधिकारी निवास करते है लेकिन इन आदिवासी बच्चे जो खुले आसमान के नीचे अपना भविष्य गढ़ रहे है इसकी चिंता किसी को नही है। ज्ञात हो कि पिछले 06 दिसम्बर को स्कूल के बच्चे जब मध्यान भोजन करने के लिए कक्षा से बाहर निकले थे तभी यह स्कूल भवन के प्लास्टर भरभरा कर गिर गया और एक गंभीर दुर्घटना टली थी तब से बच्चे दहशत मे स्कूल के भीतर पढ़ाई नही कर रहे है।
मामले की जानकारी लगते ही पहुंचे मैनपुर सीईओ प्रेस वार्तालाप पर न्यूज़ 24 कैरेट संवाददाता को बताया कि एक सप्ताह मे भवन की मरम्मत कराई जायेगी
जनपद पंचायत मैनपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रूपकुमार ध्रुव को जैसे ही पालको के माध्यम से यह जानकारी लगी की मैनपुर आश्रम शाला मे भवन जर्जर होने के कारण स्कूल के बच्चे खुले आसमान के नीचे पढ़ाई कर रहे है तत्काल जनपद पंचायत मैनपुर के सीईओ रूपकुमार ध्रुव एवं पंचायत इस्पेक्टर राजकुमार ध्रुर्वा आदिवासी बालक आश्रम पहुंचे उन्होने जर्जर भवन का निरीक्षण किया। सीईओ ध्रुव ने एक सप्ताह के भीतर स्कूल भवन का मरम्मत करवाने का आश्वासन दिया है साथ ही खुले आसमान के नीचे पढ़ाई कर रहे बच्चो से उन्होने चर्चा भी किया।
आश्रम आदिवासी विभाग का और स्कूल भवन सर्व शिक्षा अभियान का
ज्ञात हो कि तहसील मुख्यालय मैनपुर मे आदिवासी बालक आश्रम का संचालन सन् 1966 से किया जा रहा है और यहां पढ़ाई करने वाले प्राथमिक व मिडिल स्कूल के 100 बच्चो के लिए सर्व शिक्षा अभियान द्वारा भवन का निर्माण किया गया है सर्व शिक्षा अभियान द्वारा भवन निर्माण मे आश्रम शाला संचालित हो रही है यह आश्रम शाला भवन का छत का प्लास्टर टूटकर गिर रहा है जहां कक्षा संचालन करना किसी खतरे से कम नही है और इस शाला भवन का मरम्मत सर्व शिक्षा अभियान द्वारा किया जाना है।
क्या कहते है जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद
जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद करमन खटकर ने प्रेस वार्तालाप पर न्यूज़ 24 कैरेट संवाददाता को बताया कि उन्हे जर्जर स्कूल भवन की जानकारी नही है लेकिन आपके माध्यम से यह जानकारी मिली है तत्काल मैनपुर बीईओ को मौके पर भेजकर भवन मरम्मत के लिए प्रकलन भेजने आदेश करता हू तत्काल भवन मरम्मत के लिए राशि स्वीकृत किया जायेगा यहां पढ़ाई करने वाले बच्चो को कोई परेशानी नही होगी।
श्री करमन खटकर जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद

