पाटन। ग्राम अमेरी में 20 दिसंबर को परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा की जयंती धूमधाम से मनाया गया। जिसमे बतौर अतिथि क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू शामिल हुए। इस अवसर पर सरपंच बलराम सूर्यवंशी ,रवि सिंगौर युवा मोर्चा महामंत्री उत्तर पाटन भी उपस्थित थे।
मोनू साहू ने कहा की हम सबको पूज्य गुरु घासीदास बाबाजी के बताए सत्य की मार्ग पर चलना चाहिए और अन्य लोगो को भी बाबाजी के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देनी चाहिए। बाबाजी ने मनखे मनखे एक सामान का नारा दिया था आज उसी का प्रतिफल है कि विभिन्न समाज के लोग एक मंच पर उपस्थित है। बाबा गुरु घासीदास जी अपने जीवन को मानव समाज में व्याप्त कुरीतियां जात पात छुआछूत भेदभाव को समाप्त करने के लिए अपना पूरा जीवन मानव समाज को दिया। मौके पर लोकेश्वर साहू पूरन कौशले ,सुभद्रा चंद्राकर ,नोहरपाल ,सोम दास कौशले ,मनीष कौशले ,विक्रांत कौशले,भानु कौशले, सहित अन्य वर मौजूद रहे।
बाबा गुरु घासीदास जी ने मानव समाज में व्याप्त कुरीतियां जात-पात छुआछूत को समाप्त करने के लिए अपना पूरा जीवन मानव समाज के लिये समर्पण कर दिया-मोनू साहू
