पाटन। मनखे-मनखे एक समान का संदेश देने वाले सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती ग्राम खम्हरिया में 18 दिसंबर को धूमधाम से मनाया गया। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू शामिल हुए। इस अवसर पर जनपद सदस्य डॉ घनश्याम कौशिक, सरपंच श्रीमती शैल बाई बंजारे , रवि सिंगौर युवा मोर्चा महामंत्री उत्तर पाटन शामिल हुए।
मोनू साहू ने संबोधित करते हुए बाबा गुरु घासीदास जी के संदेश को याद करते हुए जनमानस को बाबा जी के दिखाए हुए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया श्री साहू ने कहा बाबा गुरु घासीदास जी अपने जीवन को मानव समाज में व्याप्त कुरीतियां जात-पात छुआछूत भेदभाव को समाप्त करने के लिए अपना पूरा जीवन मानव समाज को दिया इसीलिए आज ऐसे महापुरुष का जयंती मनाया जाता है।
इस अवसर पर ग्राम के वरिष्ठ जन भानु टंडन,भगवान दास महिलांगे, देवेंद्र सोनवानी, गणपत बघेल, महेश बघेल, दिनेश बंधेल,भूषण मंडले,नरेश कोषरे,शकर बंधेल, मदन देशलहरे सहित अन्य वरिष्ठ जन मौजूद रहे।
मानव समाज में व्याप्त कुरीतियां जात-पात छुआछूत भेदभाव को समाप्त करने बाबा गुरु घासीदास ने अपना जीवन मानव समाज को समर्पित कर दिया- मोनू साहू
