बाबा गुरु घासीदास जी का संदेश हमे सत्य की मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है-अशोक साहू

जामगांव-आर। ग्राम बटरेल में स्थानीय सतनामी समाज के तत्वाधान में गुरु घासीदास जयंती समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग, अध्यक्षता झरना साहू सदस्य जप पाटन, विशेष अतिथि सुधीर बंछोर समाजसेवी,अभय ठाकुर सरपंच,भेष आठे पूर्व सरपंच, खेमिन साहू उपसरपंच,दाऊ ताराचंद साहू,रेवा साहू उपाध्यक्ष सेवा सहकारी समिति,जगदीश साहू रहे।
जिप उपाध्यक्ष श्री साहू ने परमपूज्य गुरु घासीदास जी के सिद्धांतों पर चलकर मानव जीवन को सफल बनाने की बात कही।265 वी जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए।

जनपद सदस्य झरना साहू ने गुरु बाबा घासीदास जी के संदेश मनखे मनखे एक समान के सिद्धांत पर चलकर मानव जीवन को धन्य बनाने की बात कही।
इस अवसर पर समाजसेवी सुधीर बंछोर ने 10 जरूरतमंद बुजुर्गो को कम्बल प्रदान किए।आभार प्रदर्शन रधुनंदन बंदे ने किया।
जयंती समारोह में चैतराम साहू,भोकलू साहू,राजेन्द्र यादव,चंद्रकिशोर साहू,युवराज,रामदास बंदे,जागेश्वर, डोमन लाल,प्रीत लाल बंदे,राधे बघेल,हरिश्चंद,पुनीत, नैनदास,प्रेम प्रकाश पाण्डेय,डेविड चंद्राकर ,नीलकंठ,देवेन्द्र,बाबूलाल सहित सतनामी समाज एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *