घासीदास बाबा जी सत्य, अहिंसा, दया, करुणा, औऱ सामाजिक समरसता के संदेश वाहक थे

रानीतराई। पाटन विधानसभा के ग्राम डिड़गा में सतनाम पंथ की स्थापना कर समाज मे व्याप्त कुप्रथा एवमं भेदभाव को समाप्त कर पूरी मानवता को नई दिशा दिखाने वाले महान संत गुरु बाबा घासीदास जी की जयंती दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, जनपद पंचायत पाटन सभापति रमन सिंह टिकरिहा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगाँव (आर ) के अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं गणमान्य नागरिक एवमं ग्रामवासियों की उपस्थिति में धूमधाम से मनाई गई।

कलामंच निर्माण के लिए किया गया भूमिपूजन

सत्य सतनाम के प्रतीक जैतखाम की पूजा अर्चना कर अतिथियों ने राज्य के खुशहाली की प्रार्थना की साथ ही जैतखाम एवमं सतनाम भवन के समीप बनने वाले कलामंच का भूमिपूजन बाबाजी के जयंती के सुअवसर पर अतिथियों एवमं ग्रामवासियों के करकमलों से हुआ।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने कहा “मनखे- मनखे एक समान” का संदेश देकर समाज में समानता , सद्भावना, बंधुता , समरसता की नई जागृति लाने वाले बाबा गुरु घासीदास जी का जीवन दर्शन सिद्धांत औऱ विचार मूल्य पूरी मानव जाति के लिये कल्यणकारी एवमं अनुकरणीय है,उनकी शिक्षायें सदैव मानवता का मंगल औऱ कल्याण करती रहेंगी बाबाजी के विचार आज भी एवमं सदैव प्रासंगिक रहेंगे,।

जनपद पंचायत पाटन सभापति रमन सिंह टिकरिहा ने गुरु बाबा घासीदास को नमन् कर कहा कि परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी सत्य, अहिंसा, दया, करुणा, औऱ सामाजिक समरसता के संदेश वाहक थे, बाबा जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष एवमं सद्भावना के लिये समर्पित कर समता निष्ठा परोपकार की चेतना को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया उनका कहना था कि पीड़ितों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची भक्ति औऱ मानवता की आराधना ही सच्चा कर्मयोग है एवमं सात्विकता सामाजिक तथा आध्यात्मिक जागरण के प्रतिमान बाबाजी का व्यक्तित्व ऐसा प्रकाश स्तंभ है जिसमें सत्य, अहिंसा, करुणा, परोपकार, तथा जीवन का ध्येय उदात्त रूप से प्रकट है, छत्तीसगढ़ सरकार बाबाजी के सिद्धांतों पर चलते हुए समभाव से सर्वांगीण विकास एवमं जनकल्याण कर रही है कलामंच निर्माण हेतु यशश्वी मुख्यमंत्री एवमं उनके विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) आशीष वर्मा का आभार व्यक्त किया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने संत शिरोमणि गुरु बाबा घासीदास जी की जयंती की सभी को शुभकामनायेँ देकर बाबाजी के विचारों औऱ सिद्धान्तों की प्रासंगिकता को चिरंजीव बताया एवमं कहा कि प्रदेश की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार बाबाजी के विचारों एवमं सिद्धान्तों का अनुकरण कर राज्य एवमं जनकल्याण निरन्तर निर्बाध रूप से कर रही है ।

ग्राम के अनेकों विकास कार्य एवमं कलामंच निर्माण की स्वीकृति के लिए ग्राम की सरपंच ममता ठाकुर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवमं जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गुरु घासीदास बाबा जी के जयंती कार्यक्रम के सुअवसर पर पंचायत प्रतिनिधि गण, उपसरपंच यशवंत वर्मा,राजेन्द्र बंजारे, कृपाल बंजारे, फगवा , संजय कुर्रे, कृष्ण कुमार गायकवाड़, श्याम लाल बाँधे, घासीराम जांगड़े, मनातु राम, श्रीराम चेलक, हेमंत बाँधे, बलराम बाँधे, विष्णु वर्मा, राजू ठाकुर, ओमप्रकाश मराठी, सोहन ठाकुर, परदेसी यादव, ललित ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, देवेन्द्र चंद्राकर, दुर्जन ठाकुर, चुम्मन ठाकुर, रंजीत ठाकुर सहित बहुतायत में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *