पाटन। छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवँ गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू आज इंटक नेता एवं पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप के बड़े भाई स्वर्गीय मदन कश्यप के दशगात्र में शामिल होकर श्री कश्यप को पुष्प श्रधांजलि दिया एवँ शोक संतप्त कश्यप परिवार से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्व मदन कश्यप बीएसपी कर्मचारियों के हितों के लिये कार्य करते रहे इनके अलावा उन्हें सामाजिक एवँ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी वे सक्रिय रहे उनके खोने का बहुत ही दुख है ,,इसके बाद मुख्यमंत्री ग्राम देमार पहुंच कर अमृत सन्देश के स्थानीय संपादक संजीव वर्मा,बीएसपी के अधिकारी संदीप वर्मा एवँ ओएसडी आशीष वर्मा के माता कनकलता वर्मा के आकस्मिक निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया।

मौके पर कांग्रेस के अन्य नेता भी मौजूद रहे जिसमे अजय तिवारी,राकेश ठाकुर,हेमन्त देवांगन,योगेश शर्मा,कमलेश मिश्रा,आभास दुबे,मनीष देवांगन,बीरेंद्र वर्मा के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।
