✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
गरियाबंद:-
गत 11 दिसम्बर से छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के
बैनरतले प्रदेशभर के 109000 सहायक शिक्षकों के अनिश्चित कालीन आंदोलन में चले जाने से
शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है!
ज्ञात हो कि गरियाबंद जिले के मैनपुर एवं देवभोग विकासखंड के अन्तर्गत कार्यरत सहायक शिक्षकों के हड़ताल में चले जाने से प्राथमिक शालाओं के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है!और उनके हड़ताल से बच्चों का भविष्य अधर में लटका पडा़ है!बच्चे स्कूल तो जाते हैं लेकिन मध्याह्न भोजन खाकर वापस घर लौट जातें हैं!कहीं रसोईया तो कहीं स्वीपर कुछ घंटे बच्चों का देखभाल कर पा रहे है! लेकिन जिस गुणवत्ता के साथ अध्यापन कार्य होना चाहिए वो नही हो पा रहा है!इसका मुख्य कारण यही है कि सभी सहायक शिक्षक संवर्ग अपनी प्रमुख मांग वेतन विसंगति को दूर करने को लेकर अनिश्चित कालीन आंदोलन रायपुर में डटे हुए हैं!इतना ही नही बल्कि ग्रामीण अंचल में शिक्षकों की पर्याप्त व्यवस्था नही हो पाने से मैनपुर और देवभोग विकासखंड के अधिकांश स्कूल दोपहर 2 बजे के बाद बंद पाए जाते है!इस तरह सहायक शिक्षकों के हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिल रहा है!

