गरियाबंद स्कुली बच्चो को प्रोत्साहित करने एनएसयूआई कार्यकर्ता ने वितरित की शिक्षण सामाग्री

✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबंद – शत प्रतिशत बच्चो की उपस्थिति के साथ स्कुल खुलने के बाद गुरूवार को एनएसयूआई के पदाधिकारी बच्चो को प्रोत्साहित करने स्कुल पहॅुचे और बच्चो को स्कुली सामाग्री वितरण कर उन्होने अच्छे से मन लगाकर पढ़ने की समझाइश दी एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष ऐश्वर्य युदए उत्तम सोनी ने बारूका प्राइमरी स्कुल के बच्चो को पेसिंल कापी कपास सहित अन्य जरूरी चीजे प्रदान कर उन्हे अच्छे से मन लगाकर पढ़ने की समझाइश दी। बच्चो को बेहतर शिक्षा ग्रहण करने प्रेरित करते हुए कहा कि आप सब अच्छा प्रदर्शन कर अपने माता पिता और जिले का नाम रोशन करें। ज्ञात हो कि कोरोना काल से बंद पड़े स्कुल पहले पचास प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुल रहे थे जो अब शासन के निर्देश के बाद शत प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलने लगे है। इससे अब बच्चे नियमित स्कुल आने लगे है। स्कुली बच्चो को प्रोत्साहित करने एनएसयूआई के पदाधिकारियो ने बारूका प्राइमरी स्कुल मे बच्चो को स्कुली सामाग्री वितरित की। इस अवसर पर एनएसयुआई कार्यकर्ता मुकेश भाई अरमान खान वारसीए सौरभ सिन्हा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *