विकास की बयार कांग्रेस के साथ, भूपेश सरकार के 3 साल विकास, विश्वास और स्वभिमान के – अशोक साहू

पाटन। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमारा प्रदेश निरंतर तरक्की एवं उन्नति कर रहा है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार सभी वर्गों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही। किसान , मजदूर, विद्यार्थी, जनजाति समाज, व्यापारियों, अधिकारियों, कर्मचारियों सभी के हितों और विकास के लिए गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के ध्येय को लेकर कार्य करते हुए नित नई कीर्तिमान रच रही है।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष साहू ने आगे कहा कि किसानों के 11 हजार करोड़ रुपए की कर्जमाफी करने वाला एकमात्र राज्य छत्तीसगढ़ है। आदिवासी किसानों की जमीन वापसी करने वाला ऐतिहासिक फैसला लेने वाला एकमात्र राज्य छत्तीसगढ़ है। धान का समर्थन मूल्य 2500 रुपये देने वाला देश का पहला और एकमात्र राज्य छत्तीसगढ़। गोधन न्याय योजना से आर्थिक मजबूती व बदलाव की बयार चल रही है. कृषकों और पशुपालकों से गोबर खरीदी करने वाला पहला राज्य छत्तीसगढ़ है। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के माध्यम ने सरकार ने न्याय का नया अध्याय लिखा है। छत्तीसगढ़ सरकार को हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अनेकों सम्मान प्राप्त हुए है। देश के सबसे स्वच्छतम राज्य के रूप में छत्तीसगढ़ ने तीसरा बार प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने विकास के नव आयाम को प्राप्त करते हुए देशभर में छत्तीसगढ़ की एक अलग पहचान बनाई है। छत्तीसगढ़ के प्राचीन परंपरा एवं संस्कृति को जीवित रखने के लिए अभूतपूर्व कार्य किया है। विकास की स्वर्णिम गाथा लिखते हुए प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक 3 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , समस्त मंत्रीगण एवं विधायकगण, कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *