सबको साथ लेकर करेंगे चहुंमुखी विकास…सहज सरल व्यक्तित्व के धनी खुमान यादव के प्रति मतदाताओं का रुझान


दुर्ग :-रिसाली नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 36 डुन्डेरा पूर्व से निर्दलीय प्रत्याशी खुमान सिंह यादव चुनाव मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों को जबरदस्त टक्कर दे रहे हैं उनका कहना है कि वे वार्ड 36एवं डुन्डेरा ग्राम का समाजिक सौहाद्रता बनाए रखते हुए सबको साथ लेकर चहुंमुखी विकास कराएंगे वे स्कूली जीवन से ही धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं साथ ही परिवार के सदस्य भी समाज सेवा के कार्य से जुड़े हुए है।
वार्ड के मतदाताओं का कमाना है कि श्री यादव सहज सरल व्यक्तित्व के धनी है इसीलिए व्यक्तित्व के आधार पर बिना किसी प्रलोभन में आए लोग उनके साथ खड़े हैं सीढ़ी छाप चुनाव चिन्ह के साथ मैदान में उतरे श्री यादव का कहना है कि जनता के स्वेह व आशीर्वाद से वि वे जीतकर आते हैं तो सभी लोगों की सहमति से विकास कार्यों को अंजाम देंगे ग्राम के युवा महिलाओं, बुजुर्गों सभी के हित में सर्वसम्मति से गतिविधियां चलाई जाएगी सभी समाज प्रमुखों के समन्वय से समाजिक विकास कार्य कराया जाएंगे स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन कर सर्व सुविधा युक्त अस्पताल का निर्माण एवं गांव के गरीब परिवार की बच्चों को भी गुणवत्ता युक्त बेहतर शिक्षा मिल सके इस हेतू शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल की स्थापना की जाएगी गौठान को आजीविका का केंद्र बना कर ग्राम की जरुरत महिलाओ के लिए रोजगार के द्वार खोले जाएंगे हर घर पर्याप्त स्वक्छ पेयजल पहुंचे यह सुनिश्चित करेंगे शासकीय प्राथमिक एवं मीडिल स्कूल के बच्चों के लिए निशुल्क कोचिंग के साथ ही गांव के प्रतिभाशाली युवाओं खिलाड़ियों की लिए मार्गदर्शन एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी ग्राम के बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने गुमटी निर्माण किया जाएगा कोरोना में जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोएं है ऐसे परिवार के जरूरत मंद सदस्यों के रोजगार की उपलब्धता के देशा में प्रयास करेंगे इसके अलावा जनहित एवं विकास जुड़ी अनेक प्रकार की योजनाएं हैं जिन्हें भी मैदानी स्तर अमल में लाने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *