पाटन नंदघर मैं निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन *

पाटन* वेदांता ग्रुप के अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के सौजन्य से जनमित्रंम रायगढ़ की संयुक्त तत्वधान में संचालित नन्दघर परियोजना अंतर्गत आज दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक के जामगांव सेक्टर के नंद घर मगरगट्टा केंद्र क्रमांक-1 में जनमित्रम संस्था के तत्वाधान में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में गांव के सरपंच द्रोपदी निषाद और धनुष फाउंडेशन के अमृता सिंह ऐस्तर प्रेम राज उपस्थित रहे और डॉक्टर गीतांजली ,अम्बिका ठाकुर , NMS डॉ डी एस बंजारे, डॉ टी आर साहू , डॉ. के के स्वर्णकार ,गणेश्वरी ठाकुर, कान्ति पैकरा, योगिता वर्मा , वेदप्रकाश वर्मा , गंगारामजी, डॉ डी के भंडारी, अंजना शर्मा , डॉ अनुराग जी, उपस्थित रहे जिन्होंने कुष्ट रोग, विकलांगता, कमजोरी, शारीरिक दर्द, बीमारियों के लिए लोगों की जांच की और दवाइयां वितरण किया यहां के ग्रामवासी इस स्वास्थ्य शिविर से लाभान्वित हुए और इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर और लगते रहने की बात पर जोर दिया और आज के इस शिविर की बहुत ही सराहना की आज के इस स्वास्थ्य शिविर में रिंकी साहू मनोज कुमार क्लस्टर कोऑर्डिनेटर ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए इस शिविर का संचालन किया और लोगों को लाभान्वित किया साथ ही आज के इस शिविर में दुर्ग जिले के जिला अधिकारी धर्मेंद्र साहू एवं श्रीमती स्वाती उपाध्याय भी शामिल हुए जिनका प्रशस्ति पत्र से सम्मान किया गया जिन्होंने नंद घर परियोजना की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि आने वाले समय में नन्द घर परियोजना के अंतर्गत महिलाओं बच्चों को किस किस प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी इस स्वास्थ्य शिविर की गांव के सरपंच द्रोपदी निषाद द्वारा भी बहुत सराहना की गई उन्होंने बताया कि जनमित्रम संस्था द्वारा हमारे क्षेत्र में जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले क्लस्टर कॉर्डिनेटर से हम संतुष्ट हैं आज की इस शिविर में इनकी भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *