रोहित धनकर चुनावी प्रचार प्रसार में नही छोड़ रहे है कोई कसर,युवाओं के साथ साथ महिलाओं का भी मिल रहा है पूरा समर्थन

रोशन सिंह@उतई। नगर निगम रिसाली अंतर्गत ग्राम डुंडेरा वार्ड 36 से कांग्रेस के युवा, मिलनसार जुझारू प्रत्याशी रोहित धनकर चुनावी प्रचार प्रसार में नही छोड़ रहे है कोई कसर,युवाओं के साथ साथ महिलाओं का भी मिल रहा है पूरा समर्थन। रोहित धनकर ने बताया की कांग्रेस पार्टी ने मुझे योग्य व लायक समझ कर मुझे प्रत्याशी बनाया जिस पर मैं खरा उतरने का पूरा प्रयास कर रहा हु।छग शासन के योजनाओं का लाभ मेरे वार्ड के सभी लोगो को मिले ऐसा मेरा प्रयास रहेगा।शासन के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पूरा आशिर्वाद मुझे मिला है उनके कारण मुझे जनता भी अपना पूरा समर्थन दे रहे है।पूर्व एल्डरमैन तरुण बंजारे के साथ साथ ग्राम के सभी वरिष्ठ कांग्रेस जनों का पूरा समर्थन मेरे जीत के लिए मिल रहा है।साथ ही साथ राज्य सरकार ने ग्राम के विकास के लिए राशि प्रदान किए है और जो विकास कार्य हो रहे है उसका भी मुझे लाभ मिलेगा।जनताओ के सभी जनउपयोगी कार्य को समय पर पूरा करने के लिए मैं तत्पर रहूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *