✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
गरियाबंद पशुधन विकास विभाग एवं इफको टोक्यो समन्वित ग्रामीण विकास परियोजना के संयुक्त तात्वाधान में किसानों एवं पशु पालकों के छुरा विकास खंड के ग्राम हीराबतर में शिविर आयोजित कर पशुओं का टीकाकरण किया गया। साथ ही पशुओं में होने वाले मौसमी बीमारियों से बचाने का उपाय भी बताया गया एवं पशुपालन एवं दुध उत्पादन से संबंधित जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर कृषक एवं पशुपालकों को पशुधन से अतिरिक्त आय साथ में गोबर का उपयोग व दुग्ध उत्पादन के संबंध में प्रेरित किया गया। व अतिरिक्त आय के लिये अच्छे नस्ल का पशुपालन करने की सलाह दी गई।
