सनातन संस्कृति का अभिन्न अंग है योग – अर्जुन

छुरा :- शासकीय कचना ध्रुवा महाविद्यालय छुरा एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर खैरझिटी में चल रही है। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक शिविर के माध्यम से जीवन जीने की कला सीख रहे हैं। प्रातः कालीन सत्र में योग शिक्षक महासंघ जिलाध्यक्ष अर्जुन धनंजय सिन्हा, योगविद शंकर यदु, गोविंदा नेताम, घनेन्द्र सिन्हा द्वारा प्रतिदिन सुबह सुबह योगाभ्यास कराया जा रहा है। जिलाध्यक्ष अर्जुन धनंजय सिन्हा ने बताया कि एनएसएस का विशेष शिविर बड़े बच्चों को ग्रामीण जीवन शैली से परिचय कराने के लिए आयोजित किया जाता है। सुबह से शाम तक सुव्यवस्थित दिनचर्या का पाठ पढ़ाया जाता है। सुबह की शुरुआत योग, व्यायाम और बीपी 6 से होती है। योग से मानसिक और शारीरिक विकास सुदृढ़ होता है। योग हमारी सनातन संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है। अर्जुन धनंजय सिन्हा द्वारा योग की बुनियादी अवधारणाओं को बताते हुए सूक्ष्म व्यायाम, प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। उनके द्वारा स्काउटिंग की बीपी 6 भी सिखाई गई। शंकर यदु द्वारा खड़े होकर, पेट व पीठ के बल किये जाने वाले आसन सिखाया गया। यदु ने बच्चों को श्रेष्ठ नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया। गोविंदा नेताम द्वारा सूर्य नमस्कार के साथ दण्ड, बैठक, रोगानुसार योग का अभ्यास कराया गया। घनेन्द्र सिन्हा द्वारा पूरी दक्षता के साथ कठिन आसनों का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम अधिकारी विनीत साहू, ग्राम के वरिष्ठ शिक्षक कन्हैया लाल यदु द्वारा योग सत्र को संबोधित करते हुए कुशल प्रशिक्षण देने के लिए सभी योगाचार्यों को धन्यवाद दिया गया। नेहरू, खगेश्वर, रोशनी, जीतू, राधिका, सीमा, यादकुमारी, कल्याणी, दुर्गेश नंदनी, जितेंद्र, भीखम, दीपिका, पुरषोत्तम, ओमबाई, ख़ूबलाल, उर्मिला, संतोष, रिंकी, देवानंद, अमिल, साध्वी, रोहन, दिव्यानी, चांदनी सहित बड़ी संख्या में एनएसएस के शिविरार्थियों ने योग का लाभ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *