भिलाई – रिलायंस फाउंडेशन द्वारा निशुल्क कोवैक्सीन टीकाकरण शिविर का आयोजन लगातार चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल हॉस्पिटल नेहरू नगर भिलाई में किया जा रहा है।
रिलायंस फाउंडेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर मिथलेश साहू ने बताया की रिलायंस फाउंडेशन कोरोना काल में मास्क, सेनेटाइजर व राशन समान वितरण के साथ साथ लोगो को निशुल्क टीकाकरण अभियान चलाए जा रहे है, टीकाकरण कराने वाले प्रत्येक लाभार्थी को साथ में सेनेटाइजर, मास्क और फेस शील्ड भी दिया जा रहा है।
इस कार्य को पूरा करने के लिए श्री मानव सेवा फाउंडेशन और नवदृष्टी फाउंडेशन की अहम भूमिका भी रही।
टीका महा-अभियान में रिलायंस फाउंडेशन द्वारा निशुल्क कोवैक्सीन टीकाकरण शिविर
