पाटन--- भाजपा किसान मोर्चा उत्तर मंडल पाटन के अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रात: 11 बजे आणंद (गुजरात) में कृषि और खाद्य प्रसंस्करण पर राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों को संबोधित किये। इस शिखर सम्मेलन में प्राकृतिक खेती पर ध्यान केन्द्रित किया गया है। किसानों को प्राकृतिक खेती के तरीके अपनाने के लाभों के बारे में सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
जिला सहकारी संघ दुर्ग के अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने कहा कि बिना लागत (शून्य बजट) प्राकृतिक खेती की कृषि लागत सामग्री की खरीदारी पर किसानों की निर्भरता को कम करने और परंपरागत क्षेत्र आधारित प्रौद्योगिकियों पर भरोसा करते हुए कृषि की लागत को कम करने के लिए आशाजनक साधन के रूप में पहचान की गई है, जिससे मृदा स्वास्थ्य में सुधार को बढ़ावा मिलता है। देसी गाय, उसका गोबर और मूत्र इस बारे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
भाजपा उत्तर मंडल पाटन के अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर ने कहा कि सरकार किसान कल्याण के लिए प्रधानमंत्री के विजन से प्रेरित है। सरकार उत्पादकता में वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि किसान अपनी कृषि क्षमता को अधिक-से-अधिक करने में समर्थ हों। सरकार ने कृषि में बदलाव लाने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए अनेक उपाय शुरू किए हैं। प्रणाली की स्थिरता, लागत कम करने, बाजार पहुंच और किसानों को बेहतर मूल्य दिलाने के लिए की जा रही पहलों को बढ़ावा देने और उनका समर्थन करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर प्रमुख किसान जिला नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर ,रज्जु सोनी,सरपंच योगेश चंद्राकर किसान मोर्चा अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर ,नरेश चंद्राकर, होरीलाल ,चंद्राकर,रामानंद,लक्ष्मण,ओमन, मुकेश यादव, दाद्दु सोनी, धर्मेन्द्र ठाकुर, विनोद अग्रवाल, हेमनाथ चंद्राकर, पवन चंद्राकर, अशोक यादव, दामोदर चंद्राकर, प्रकाश ठाकुर, भागवत साहू, खिलावन चंद्राकर, शीतल चंद्राकर, सियाराम चंद्राकर, अमरनाथ यादव ईश्वरी यदु देमुन यदु सहित उत्तर मंडल के कार्यकर्ता एव ग्रामीण किसान उपस्थित हुए।