पति ने पहले पत्नी का गला दबाया फिर पानी मे डुबो दिया और थाने पहुंचकर कहा मैंने अपने पत्नी को मार डाला

धमतरी। कहते है ना कि शंका का कोई समाधान नही है… इसी शंका के कारण आज एक महिला की उसके पति ने जान ले लिया। पति को शक था कि उसकी पत्नी चरित्रहीन है। उसके किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध है। और फिर एक दिन उसने ऐसे ख़ौफ़नाक वारदात को अंजाम दिया कि सुनकर रूह कांप जाएगी। शर्मनाक घटना जिला धमतरी के रुद्री स्थित बेन्द्रा नवागांव की है। यहां एक पति ने पहले अपने पत्नी का गला दबाया और फिर उसे पानी मे डुबो दिया। हैरानी की बात ये है कि आरोपी अपने पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद खुद ही थाने पहुंचकर अपना गुनाह कबूल कर लिया

घटना आज सुबह 8.30 से 9 बजे के बीच की बताई जा रही है। प्रवीण नेताम ने रुद्री थाने पहुंचकर कहा कि उसने अपने पत्नी को मार डाला है और उसकी लाश को छोटा खदान नीचे पारा बेन्द्रा तालाब में डुबो दिया है। जानकारी के अनुसार मृतिका गौरी नेताम एवं आरोपी प्रवीण नेताम की शादी 5 से 6 साल पहले हुई थी। जिनके दो बच्चे भी है। मृतिका अपने घर मे पति, दोनो बच्चे, सास-ससुर और देवर के साथ रहती थी। बताया गया कि आरोपी प्रवीण अपने पत्नी की चरित्र को लेकर शंका करता था। फिलहाल सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनय परमार सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। मामले में रुद्री पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *