रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के तीन वर्ष 17 दिसम्बर को पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है. इसी श्रृंखला में स्लोगन प्रतियोगिता, फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं रील प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां अब 31 दिसंबर तक ली जाएंगी. पूर्व में इस प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टि 15 दिसम्बर तक निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर 31 दिसम्बर किया गया है. स्लोगन प्रतियोगिता के लिए अब तक 8 हजार 337, फोटोग्राफी के लिए 8 हजार 570 एवं रील प्रतियोगिता के लिए 6 हजार 289 लोगों ने अपना नामांकन करा लिया है. इच्छुक लोग अनूठे आयोजन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकते हैं. कार्यक्रम का सम्पूर्ण विवरण एवं पंजीयन की जानकारी https://www.cgmodel.in पर देखी जा सकती है.
।
