जल संसाधन विभाग और विद्युत विभाग दोनों को चूना लगाकर ठेकेदार को आर्थिक लाभ पहुंचाने वाले लोगों का संरक्षक कौन… प्रीतम सिन्हा

मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन से संबंधित विद्युत विभाग में राजिम के बेलटुकरी भैसातरा मार्ग पर नहर लाइनींग कार्य में चैन क्रमांक 660 के पास खुलेआम ट्रासफार्मर से बिजली चोरी कर पेवर मशीन संचालन…

छुरा ….राजिम विधानसभा क्षेत्र में पैरी परियोजना की 44 करोड़ की नहर बनाम भ्रष्टाचार…

ठेकेदार के मनमर्जी के आगे सरकार और प्रशासन नतमस्तक…

पुनः नवम्बर से शुरू कार्य राजिम अनुविभाग में बगैर ड्रेन और पोरस ब्लाक बनाए नहर सीसी लाइनींग कार्य…

किसानों के लिए बिजली कनेक्शन लेने में कई अड़चन मगर ठेकेदार और विभाग द्वारा खुलेआम ट्रांसफार्मर से अवैध बिजली चोरी कर पेवर मशीन संचालित…

जिला के जल संसाधन विभाग के कामकाज पर एक बार फिर सवालिया निशान खड़े हो गया, विभागीय काम में अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के बड़े आरोप लगे है। इस बार खुद मुख्यमंत्री जी के विभाग को ही सेंधमारी कर भ्रष्टाचार कर करोड़ों के कार्य में सरकार को ही चूना लगा रहा है। बिजली विभाग कार्यपालन यंत्री श्री एल.के.साहु को जानकारी देने पर कार्यवाही करने की बात की । हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि हम विभाग के तरफ से ठेकेदार को कनेक्शन नहीं दिये और आपके शिकायत पर केबल जप्त कार्यवाही किया जा चूका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *