✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश
फिंगेश्वर। शास पूर्व माध्य शाला खुटेरी(बिजली) विकासखंड फिंगेश्वर के शिक्षक हरीश टांडे का चयन समग्र शिक्षा अभियान छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पढ़ाई तुंहर द्वार पॉर्ट 2 के तहत पेडागाजी शाखा द्वारा बच्चों के आमूल चूल सुधार के लिए चलाए जा रहे 10 बिदुओं के कार्य बस्ता विहीन विद्यालय के बेहतरीन क्रियान्वयन के लिए आन लाइन पोर्टल cgschool.in पर 14 दिसंबर के अंक में हमारे नायक के रूप में चयनित होकर अंचल को गौरवांवित किया है।शिक्षक हरीश टांडे द्वारा अपने विद्यालय शास पूर्व माध्य शाला खुटेरी में प्रत्येक शनिवार को बस्ताविहीन विद्यालय के तहत् विभिन्न प्रकार कार्यक्रम का बांस से बर्तन निर्माण, चित्रकारी, वाद्ययंत्र वादन,लोहार,सुनार,किराना दुकान आदि का प्रत्यक्ष अवलोकन करवा कर स्वरोजगार हेतु प्रेरित करने आयोजन किया जाता है । हरीश टांडे का हमारे नायक के रूप में चयन होने पर जिला शिक्षा अधिकारी करमन खटकर, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्याम चंद्राकर ,विकास खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर मिश्रा, बी आर सी टिकेन्द्र शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी, संतोष तारक, चोवाराम बंजारे,संतलाल भारती, गणेशु खुटे,जीतू खुटे, किरण साहू ,विकास झा, ऋषिवल्ल्भ सेन,श्रीमती रूखमणी टांडे, श्रीमती अनीता बंजारे, सुनीता चतुर्वेदी ,संतोष साहू,समाजिक गण डॉ, आनन्द मतावले, मुन्ना कुर्रे,सुघरमल आड़े, सहदेव बंजारे,विष्णु जांगडे,विनोद टण्डन,नरेंद्र टण्डन ,नरेद्र सूर्यवंशी आदि ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त कर शुभकामनाएं बधाई दी।
