✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
मैनपुर। तहसील मुख्यालय मैनपुर मे बुधवार को जनपद पंचायत शिक्षा स्थायी समिति के अध्यक्ष श्रीमति नंदकुमारी राजपूत की अध्यक्षता मे बैठक आहुत किया गया। इस बैठक मे विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी आर आर सिंग, जनपद अध्यक्ष नुरमति मांझी, सदस्य निर्भयसिंग ठाकुर, पुनितराम सिन्हा, श्रीमति इंद्राबाई, अरूण सिन्हा, जयसिंग नागेश विशेष रूप से उपस्थित थे। लगभग दो वर्षो बाद शिक्षा स्थायी समिति की बैठक आयोजित किया गया बैठक मे शिक्षा विभाग मे विभिन्न सामाग्रियो के खरीदी के नाम पर किये गये लाखो के भ्रष्टाचार को लेकर शिक्षा समिति के अध्यक्ष नंदकुमारी राजपूत एवं सदस्यो ने जमकर हंगामा मचाया और मामले की जाॅच करने की मांग की गई है। शिक्षा समिति के अध्यक्ष नंदकुमारी राजपूत ने प्रेस वार्तालाप में news24carate संवाददाता को बताया कि शिक्षा विभाग मे व्यापक पैमाने पर स्कूलो की सामाग्री खरीदी मे गड़बड़ी किया गया है और लगातार जाॅच के मांग करने बावजूद कोई जाॅच करने वाला नही है उन्होने आगे यह काहा गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र मे कोरोना काल के दौरान बगैर किसी जानकारी ग्रीन बोर्ड खरीदी मे लाखो रूपये का भ्रष्टाचार किया गया है और सामुदायिक भवन मैनपुर मे यह ग्रीन बोर्ड सड़ रहा है तत्काल इस मामले मे कार्यवाही होना चाहिए।
संकुल समन्वयको की नियुक्ति को लेकर भड़के सदस्य निर्भयसिंग ठाकुर
शिक्षा स्थायी समिति की बैठक मे जनपद सदस्य निर्भयसिंग ठाकुर ने सबसे पहले तो बैठक मे बीआरसीसी मैनपुर की अनुपस्थिति पर जमकर नाराजगी जताई और कहा सदस्य बैठक मे शामिल होने 80-90 किमी दुर से आ रहे है और बैठक रखने के बावजूद संबंधित विभाग के अधिकारी यहां उपस्थित नही रहते उन्होने काहा मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र मे सर्व शिक्षा अभियान मे जहां एक ओर खेलगढ़िया सामाग्री खरीदी मे भारी भ्रष्टाचार किया गया है कई बार जाॅच के बाद कार्यवाही नही हुई वही श्री ठाकुर ने संकुल समन्वयक नियुक्ति को लेकर भी सवाल खड़े किया उन्होने कहा शासन के गाईड लाईन के अनुसार मैनपुर विकासखण्ड मे संकुल समन्वयको की नियुक्ति नही हुई है इस मामले मे जल्द जाॅच टीम गठित कर जाॅच करवाई जाये।
जर्जर स्कूल भवनो मे बच्चो की सुरक्षा को लेकर पुनित राम सिन्हा ने उठाये सवाल
शिक्षा समिति की बैठक मे जनपद पंचायत के वरिष्ठ सदस्य पुनित राम सिन्हा ने कहा मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र मे दर्जनो स्कूल भवन बेहद जर्जर हो गया है और मौत के साये के नीचे इस क्षेत्र के नवनिहाल अपना भविष्य गढ़ रहे है इस ओर बार -बार ग्रामीणो के द्वारा शिकायत के बावजूद ध्यान नही दिया जा रहा है शायद विभाग कोई बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है, श्री सिन्हा ने कहा एक सप्ताह पहले तहसील मुख्यालय मैनपुर मे आश्रम शाला भवन कक्षा लगने के दौरान प्लास्टर भर -भराकर गिर गया इस दौरान बच्चे मध्यान भोजन कर रहे थे एक बड़ी दुर्घटना टली लेकिन अब तक इस शाला भवन की मरम्मत नही करवाई गई है ऐसे कई स्कूल भवन है जिसकी स्थिति बेहद खराब है।
बैठक मे प्रस्ताव किया गया पारित
शिक्षा स्थायी समिति की बैठक मे प्रस्ताव पारित किया गया कि व्यवस्था के नाम पर इधर -उधर व्यवस्था किये गये शिक्षको को तत्काल उनके मूल शाला मे पदस्थ किया जाये, ग्राम पंचायत मुचबहाल मे माध्यमिक विद्यालय छात्रावास एवं मैनपुर आश्रम शाला भवन, खजुरपदर भवन, तेतलखुटी, आडपाथर, मुड़ागांव, उरमाल, गोलामाल के साथ कई जर्जर स्कूल भवनो को तत्काल मरम्मत करवाने की प्रस्ताव पास किया गया साथ ही एक माह पश्चात शिक्षा समिति की बैठक मे संबंधित विभाग के स्थानीय सभी अधिकारी पूरी जानकारी के साथ बैठक मे शामिल होने प्रस्ताव किया गया है।
