राजिम विधायक अमितेश शुक्ला को मंत्री बनाने की मांग :दुर्गा चरण अवस्थी

✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबंद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पत्रकार वार्ता के दौरान मंत्रिमंडल में फेरबदल की संकेत से सियासी गलियारों में भूचाल आ गया है। कांग्रेसी अपने लोकप्रिय नेताओं को मंत्रिपरिषद में स्थान देने की मांग उठाने लगे हैं। इस बीच राजिम विधानसभा के लोकप्रिय विधायक अमितेश शुक्ला को भी इस बार मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए जिला कांग्रेस पदाधिकारियो ने अपना सुर ऊंचा कर लिया है। हालांकि अमितेश शुक्ला को मंत्रिपरिषद में लेने पर राजिम के साथ बिंद्रा नवागढ़ के लोगों को काफी आसानी के साथ जोड़ा जा सकता है । यही वजह है कि कांग्रेसियों के अलावा लोगों के मन में भी अमितेश शुक्ला को मंत्री के रूप में देखने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं । इसी तर्ज पर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष दुर्गा चरण अवस्थी एवं जिला महामंत्री अरुण मिश्रा ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र की प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला है । फिर भी यहां के अक्सर फरियादी अपनी फरियाद को लेकर अमितेश शुक्ला की समक्ष पहुंचते हैं। जिनमें कई समस्याओं का निराकरण प्रशासन की मदद से तत्काल होता है । इसके अलावा क्षेत्र में सिंचाई सुविधा दुरुस्त हो इसके लिए डायवर्सन तट बांध सहित तमाम कार्य के लिए तत्पर दिखाई पड़ते हैं । ऐसे में अमितेश शुक्ला जी को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए तो आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में काफी लाभ मिलेगा। क्योंकि लंबे समय से इस क्षेत्र के लोगो और शुक्ला परिवार के बीच लगांव देखने को मिला है ।सबसे खास बात तो यह है कि बिंद्रा नवागढ़ क्षेत्र के हजारों लोगों ने उम्मीद बना लिया है । कि इस बार किसी भी तरीके से अमितेश शुक्ला को भूपेश बघेल के कैबिनेट पर लिया जाएगा ।जिसकी चर्चा मुख्यालय से जिला स्तर पर जमकर हो रही है । इसके अलावा अरुण मिश्रा और दुर्गा चरणअवस्थी ने कहा कि अमितेश शुक्ला को कैबिनेट पर लिया गया तो ब्लॉक के अंतिम व्यक्ति और कार्यकर्ता अपनी बात एवम समस्या बता सकते हैं। जिसका लाभ काफी हद तक पार्टी को मिलेगा शायद यहीं वजह है कि अब अमितेश शुक्ला को मंत्री बनाने के लिए जोर-शोर से मांग उठ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *