रिसाली निगम चुनाव में प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने लगातार कर रहे है जनसंपर्क

रोशन सिंह@उतई। रिसाली नगर निगम अंतर्गत हो रहे पार्षद पद के लिए चुनाव में प्रत्याशी लगे है मतदाताओं को रिझाने,सत्तादल के मंत्री व नेताओ द्वारा भी इस चुनावी समर उतर गए है,बड़े बड़े हस्तियों के दाव लगे हुए है। वार्ड क्रमांक 37 जोरातराई में कांग्रेस ने मनोज बंजारे को भाजपा से हरीश नायक ,जोगी कांग्रेस से दिलीप मिर्जा व निर्दलीय से चित्रकला देशलहरे चुनाव मैदान में उतरी हुई है। इस वार्ड में जातिगत समीकरण के हिसाब से एससी वर्ग से दो प्रत्याशी मैदान में है कही यह वोट दो भागो न बट जाए बात यह भी छन कर आ रही है की जो दो बार निर्दलीय चुनाव लड़ कर चुनाव नही जीत दर्ज करा पाई है तो उसे इस बार अपना वोट देकर अपना वोट खराब होने नही देंगे।इस कारण जो चुनाव जीतने लायक है उसे अपना मत देंगे। यहां पर मनोज बंजारे व हरीश नायक के बीच अच्छी टक्टर देखने को मिल रहा है जबकि जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी भी वोट काटने में कमी नहीं करेंगे।ग्राम डुंडेरा वार्ड 35 में भाजपा कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रहा है।इस वार्ड में कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी लक्ष्मी बाई साहू को बनाया है वही भाजपा ने चिर परिचित प्रत्याशी खिलेश्वर चंद्राकर को बनाया है।इस वार्ड में अनुभव शील मतदाताओं की कमी नहीं है वे अपना मत बहुत ही सोच समझकर देंगे ।कांग्रेस ने सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वाली व सामाजिक पद पर रहते हुए महिलाओं को आगे लाने में अपना विशेष रुचि रखने वाली लक्ष्मी बाई साहू पर कांग्रेस ने विश्वास जताया है,इनके प्रचार प्रसार के लिए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू इस वार्ड में पहुंच कर मतदाताओं अपना मत सत्तासीन पार्टी को देने के लिए कहा तभी वार्ड का विकास हो सकता है।भाजपा ने खिलेश्वर् चंद्राकर को चुनाव जिताने के लिए पूरी कमर कसी हुई है इस वार्ड में सांसद विजय बघेल ने भी अपना रुचि दिखाते हुए मतदाताओं से रूबरू हो रहे है और केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं को बता रहे है,बहरहाल इस वार्ड में काटे की टक्कर है।उसी प्रकार वार्ड 36 में पार्षद पद के लिए 5 दावेदार है जिसमे कांग्रेस ने युवा प्रत्याशी रोहित धनकर को,भाजपा ने युवा जुझारू मिलनसार दुर्गेश साहू को अपना प्रत्याशी बनाया है,निर्दलीय से गोविंद साहू,खुमान यादव,बहादुर साहू चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे है। ये तीनो निर्दलीय प्रत्याशी राष्ट्रीय पार्टी का समीकरण बिगाड़ने में लगे हुए है। कही न कही भाजपा ,कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी चयन से नाराज होकर बागी मैदान में उतरे है ऐसा भी कहा जा सकता है।बहरहाल सभी प्रत्याशी अपने स्तर पर प्रचार प्रसार ने लगे हुए।लेकिन इस वार्ड में कांग्रेस भाजपा प्रत्याशी का पसीना निकलने लगा है।क्षेत्र के विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की प्रतिष्ठा भी दाव में लगी हुई।क्यों की इस वार्ड ने स्थानीय प्रत्याशियों की संख्या ज्यादा उसके साथ साथ आपसी मेलमिलाप भी अहम भूमिका अदा करेगी इस वार्ड में राष्ट्रीय दल कांग्रेस भाजपा को बड़ी मेहनत करने की जरूरत है,क्यों की निर्दलीय प्रत्याशी भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे है।भाजपा प्रत्याशी दुर्गेश साहू ने अपना प्रचार प्रसार जारी रखे हुए साथ व्यक्तिगत रूप से आम मतदाताओं से भी रूबरू हो रहे है वही कांग्रेस के युवा प्रत्याशी रोहित धनकर द्वारा महिला वोट बैंक की ओर फोकस करते हुए महिलाओं को एकत्रित कर शासन की योजनाओं को बताते हुए अपना कीमती वोट सत्तासीन कांग्रेस पार्टी को देने मुहिम चलाए हुए है,उनके साथ पूर्व एल्डरमैन तरुण बंजारे के कमर कसे हुए। वार्ड 36 में कांग्रेस भाजपा के दोनो युवा प्रत्याशियों पर सबकी नजर लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *