अमलीपदर क्षेत्र ग्राम पंचायत केकराजोर सरपंच एवं सचिव पर लाखो की भ्रष्टाचार जाॅच की मांग को लेकर भड़के ग्रामीण, सरपंच को बर्खास्त करने एवं सचिव के खिलाफ एफआईआर करने की मांग

✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबंद /मैनपुर – गरियाबंद जिले के जनपद पंचायत मैनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत केकराजोर के सरपंच एवं सचिव पर ग्राम पंचायत के ग्रामीणो व पंचो ने लगभग 35 लाख रूपये शासकीय राशि मे भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए 70 किमी दुर मैनपुर जनपद कार्यालय पहुंचकर जनपद कार्यालय का घेराव कर दिया और जमकर नारेबाजी करने लगे। जनपद सदस्य केदार डोंगरे के नेतृत्व मे बड़ी संख्या मे ग्राम पंचायत केकराजोर के पंच एवं ग्रामीण एक बार फिर जनपद पंचायत मैनपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रूपकुमार ध्रुव को ज्ञापन सौपकर मांग किया कि ग्राम पंचायत केकराजोर मे वर्तमान सरपंच श्रीमति सुभाय मरकाम एवं तत्कालीन सचिव सत्यरंजन हंसराज द्वारा बगैर पंचायत प्रस्ताव के 14वे वित्त, 13वे वित्त एवं ग्राम पंचायत को शासन से विकास कार्यो के लिए मिले लगभग 35 लाख रूपये की शासकीय राशि मे भारी भ्रष्टाचार और गबन किया गया है।
ग्राम पंचायत के पंचो ने प्रेस वार्तालाप पर न्यूज़ 24 कैरेट संवाददाता को बताया पिछले दो वर्षो मे एक बार भी ग्राम पंचायत मे बैठक नही हुआ है और तो और कभी ग्रामसभा का आयोजन नही किया जाता सरपंच और तत्कालीन सचिव द्वारा ग्राम पंचायत के पंचो के नाम पर फर्जी पंचायत प्रस्ताव बनाकर लाखो रूपये की राशि का बंदरबाट किया गया है लगभग दो माह पहले इस मामले को लेकर जब जनपद पंचायत मे ग्रामीणो ने भ्रष्टाचार की शिकायत किया तो दो महीन के भीतर एक बार भी इस मामले मे किसी भी प्रकार के जाॅंच नही किया गया और तो और दोषी सचिव सत्यरंजन हंसराज के भ्रष्टाचार को दबाने उन्हे दुसरे पंचायत स्थानांतरित कर दिया गया है जिसके कारण ग्राम पंचायत केकराजोर के ग्रामीणो मे भारी आक्रोश दिखाई दे रहा है और तत्काल ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमति सुभाय मरकाम को बर्खास्त करने एवं तत्कालीन सचिव सत्यरंजन हंसराज पर एफआईआर की कार्यवाही करने की मांग को लेकर ग्रामीणो व पंचो ने जमकर नारेबाजी कर कार्यवाही की मांग करने लगे और यदि 07 दिनो के भीतर सरपंच सचिव पर कार्यवाही नही होने की स्थिति मे ग्राम पंचायत केकराजोर के पंच व सैकड़ो ग्रामीणजन नेशनल हाईवे 130 सी मैनपुर देवभोग गरियाबंद मुख्य मार्ग मे 20 दिसम्बर 2021 दिन सोमवार सुबह 9 बजे से अनिश्चितकालीन चक्काजाम एवं धरना प्रदर्शन करने की लिखित चेतावनी भी दी है एवं सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने एसडीएम मैनपुर को 09 पंचो ने लिखित मे दिया आवेदन।

क्या कहते है जनपद पंचायत के सीईओ
मैनपुर जनपद पंचायत के सीईओ रूपकुमार धु्रव ने प्रेस वार्तालाप पर न्यूज 24 कैरेट संवाददाता को बताया ग्राम पंचायत केकराजोर के पंचो जनपद सदस्य ग्रामीणो द्वारा सरपंच श्रीमति सुभाय मरकाम सचिव सत्यरंजन हंसराज पर लाखो रूपये गबन का आरोप लगाया गया है जल्द ही जाॅच टीम ग्राम पंचायत पहुंचकर मामले की जाॅंच करेगी।
रूपकुमार ध्रुव सीईओ जनपद पंचायत मैनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *