News24carate खबर का असर: नशे में धुत्त प्रधानपाठक को जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निलंबित

✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबंद /छुरा।आपको बता दें कि दो दिन पूर्व छुरा ब्लाक के कणसिंघी संकुल केंद्र के प्राथमिक शाला में पदस्थ जिस शराबी प्रधान अध्यापक ने कक्षा पांचवी के छात्रा से शराब के नशे में मार पीट किया था जिसपर
जिला शिक्षा अधिकारी करमन खटकर के सज्ञान में आते ही तत्वरित कार्यवाही करते हुए संकुल केंद्र कणसिंघी प्राथमिक शाला में प्रधान पाठक के पद में पदस्थ टिकेश्वर शर्मा को निलंबित कर दिया गया है।
दो दिन पूर्व कणसिंघी संकुल केंद्र के प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक टिकेश्वर शर्मा ने नशें में धुत्त होकर कक्षा 5वी पड़ने वालीं छात्रा डेमेस्वरी साहु के साथ लोहे के स्टीक से मारपिट किया था जिससे बच्ची के हाथ में चोट लगी थी। जिस खबर को प्रमुखता से news24 carate वेब पोर्टल की टीम ने उठाया और मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को दिये जिस पर उक्त मामले पर गठित जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट में जिला शिक्षा अधिकारी को दिए जिस पर दोषी प्रधान पाठक टिकेश्वर शर्मा को जिला प्रशासन ने तत्काल निलंबित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *