आंदोलन के दूसरे दिन मैनपुर के सहायक शिक्षकों ने किया धरना प्रदर्शन,,,,13 दिसम्बर को रायपुर में घेरेगें विधानसभा

✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबंद मैनपुर आंदोलन के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन इकाई-मैनपुर के सहायक शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर ब्लॉक मुख्यालय मैनपुर में एकजुट होकर सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी किया!छत्तीसगढ़ सरकार के लगातार वादाखिलाफी से नाराज छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन इकाई-मैनपुर के समस्त सहायक शिक्षकों ने शीघ्र वेतन विसंगति दूर करने की सरकार से मांग किया है!ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन इकाई मैनपुर के संचालक मंडल एवं समस्त संकुल अध्यक्षों के नेतृत्व में वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर विकासखंड के समस्त सहायक शिक्षक संवर्ग ने अपनी आवाज बुलंद कि संचालक मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि भुपेश सरकार ने सत्ता में आने के पूर्व वादा किया था कि सत्ता में आते ही वेतन विसंगति दूर कर दिया जायेगा!लेकिन सरकार ने वादाखिलाफी किया!इतना ही नही गत 4 सितम्बर को सरकार ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर तीन महीने के भीतर मांग पूरी कर करने का वादा किया था!लेकिन इस बार भी तीन महीने बीत जानें के बाद भी मांग पूरी नही हुई!इसलिए आगामी 13 दिसम्बर को राजधानी रायपुर में एकजुटता से विधानसभा का घेराव करेंगे,इसके लिए मैनपुर विकासखंड के प्रत्येक संकुलों से एक गाड़ी ले जाने सर्वसम्मति से लिया गया है!उसके बावजूद भी सरकार मांग पूरी नही करती है!तो आगामी 14 दिसम्बर से पूर्ण तालेबंदी के साथ अनिश्चित कालीन आंदोलन में जायेगें!
धरना प्रदर्शन में मैनपुर ब्लॉक संचालक मंडल के समस्त पदाधिकारी,संकुल अध्यक्षगण एवं सहायक शिक्षक एल.बी संवर्ग उपस्थित थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *