मैनपुर क्षेत्र ग्राम पंचायत गौरगांव स्कूल भवन निर्माण की राशि गबन करने वाले तत्कालीन पंचायत सचिव के विरूध्द मैनपुर एसडीएम ने की कार्यवाही, 15 दिनों के लिये भेजा गया जेल

✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

मैनपुर – विकासखंड मैनपुर क्षेत्र अंतर्गत शासकीय भवन निर्माण में लापरवाही बरतने एवं शासकीय राशि गबन करने वाले भूतपूर्व पंचायत सचिव के विरूध्द अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मैनपुर ने संबंधित सचिव द्वारा गबन की गई राशि को जमा करने कोई रूचि नही दिखाने पर कार्यवाही करते भूतपूर्व सचिव को हुए 15 दिनों के लिये सिविल जेल भेजा गया है। मैनपुर एसडीएम कोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी (रा.) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी मैनपुर जिला गरियाबंद (छ.ग.) के न्यायालय में भूतपूर्व सरपंच ग्राम पंचायत गौरगांव फरसूराम नेताम पिता गोमाराम उम्र 56 वर्ष तथा भूतपूर्व सचिव ग्राम पंचायत गौरगांव सुखदेव ध्रुव पिता गुहूरूराम ध्रुव उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम गोना, थाना शोभा, जिला गरियाबंद (छ.ग.) के विरूद्ध ग्राम पंचायत गौरगांव में सर्व शिक्षा अभियान योजना के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला भवन निर्माण की राशि चार लाख बत्तीस हजार अस्सी रूपये गबन किये जाने का प्रकरण चल रहा है। जिसमें से भूतपूर्व सरपंच को दो लाख सोलह हजार चालीस रूपये तथा भूतपूर्व सचिव को दो लाख सोलह हजार चालीस रूपये जमा करने थे। भूतपूर्व सरपंच फरसुराम के द्वारा पूर्व में सतहत्तर हजार रूपये पूर्व में जमा किया जा चुका था, तथा पेशी दिनांक को आवेदन के साथ चेक की प्रति प्रस्तुत की गई है भूतपूर्व सचिव को द्वारा पूर्व में केवल दस हजार रूपये ही जमा किया गया है शेष राशि को जमा करने में कोई रूचि नहीं ली गई है। दिनांक 09/12/2021 को पुलिस द्वारा भूतपूर्व सचिव सुखदेव को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय में पेश करने पर अनावेदक भूतपूर्व सचिव के द्वारा राशि जमा करने के संबंध में ना ही कोई रूचि नहीं दिखाई गई और ना ही किसी भी प्रकार का संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया। अनुविभागीय अधिकारी (रा.) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी मैनपुर जिला गरियाबंद (छ.ग.) के द्वारा छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 92 (2) के प्रावधानांतर्गत भूतपूर्व सचिव को 15 दिवस के लिए सिविल जेल भेजे जाने की कार्यवाही की गई है।

एसडीएम के कार्यवाही के बाद शासकीय राशियो के गबन करने वालो मे मचा है हड़कंप

ज्ञात हो कि मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र मे सर्व शिक्षा अभियान द्वारा वर्ष 2005 से अब तक कई प्राथमिक शाला एवं अतिरिक्त कमरा स्कूल भवन के लिए करोड़ो रूपए शासन ने स्वीकृत और राशि भेजा गया बकायदा निर्माण एजेंसियो द्वारा कई शासकीय स्कूल भवनो की राशि आहरण कर आज 15 वर्षो से दर्जनो स्कूल अतिरिक्त कमरा भवन अधुरे पड़े हुए है। जनपद पंचायत की बैठक मे इन अधुरे स्कूल भवनो को पूर्ण करवाने की मांग को लेकर कई बार मामला गरमाया गया और तो और जिन ग्राम पंचायतो मे लाखो रूपये के स्कूल भवन अधुरे पड़े है उन ग्राम पंचायतो के ग्रामीणो के द्वारा लगातार मैनपुर पहुंचकर धरना प्रदर्शन घेराव कर शासकीय स्कूल भवनो के राशि गबन करने वाले निर्माण एजेंसियो के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग लगातार किया जाता रहा है अब मैनपुर एसडीएम द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शासकीय राशियो का गबन करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने के लिए सभी अधुरे स्कूल भवनो की फाईल मंगवाने के बाद अब शासकीय राशियो के गबन करने वालो के खिलाफ कार्यवाही प्रारंभ होने से शासकीय राशियो के गबन करने वाले और खासकर स्कूल भवनो के राशियो के गबन करने वालो मे हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी मिली है मैनपुर एसडीएम के द्वारा कार्यवाही प्रारंभ करने के बाद कई निर्माण एजेंसियो द्वारा जो निर्माण कार्यो को अधुरा छोड़ दिये है अब राशि जमा करने के लिए समय मांगा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *