लोकेश्वर सिन्हा गरियाबन्द
गरियाबंद के सामुदायिक भवन में भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी के साथ मंडल प्रभारी प्रीतम सिन्हा की उपस्थिति में बड़े तादात मे लोगों ने भाजपा प्रवेश किया।
इस मौके पर पूर्व संसदीय सचिव ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार कि उल्टी गिनती अब शुरू हो गई है । क्यों कि जनता के बीच 15 साल के बाद उन्हे एक मौका मिला था जिसे वह पूरा करने में नाकाम रही है ।
उन्होंने शराब बंदी पर भी राज्य सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाकर वादा पूरा नहीं करने वाली सरकार कि रीति नीति को इस राज्य कि जनता ने देख लिया है और इस राज्य कि महिलाओं ने भी अब इस बात को जान लिया है जिसका नतीजा सामने है कि इतनी बड़ी संख्या में आज महिलाओं कि भीड़ यहां मौजूद हुईं और भाजपा प्रवेश किया। वही भाजपा में प्रवेश लिए महिलाओ ने कहा कि कांग्रेस सरकार हमारे साथ छल कपट किया है हम महिलाये रेडी टू इट बना कर अपना घर चला रहे थे वो भी बंद कर दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना बन्द कर दिया और भी कई योजनाएं थी वो भी बंद कर दिया गया। बस चल रहा तो शराब व्व घर पहुँच सेवा….
आने वाले चुनावी जंग में उन्होने भारतीय जनता पार्टी कि सरकार बनाने का भी दावा किया।
