गरियाबंद में महिलाओं और युवाओं ने किया भाजपा में प्रवेश,,,,,प्रदेश सरकार के कुशासन और ढुलमुल रवैया जनता परेशान..।

गरियाबंद :- भारतीय जनता पार्टी मंडल गरियाबंद में अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके ने बताया की भाजपा के प्रति आस्था रखकर के नरेन्द्र मोदी व्यक्तित्व से प्रेरित होकर गरियाबंद विकासखंड के आसपास से लगभग महिलाओं और युवाओं ने आज गोवर्धन मांझी पूर्व संसदीय सचिव तथा गरियाबंद मंडल प्रभारी प्रीतम सिन्हा कि उपस्थिति में बड़ी संख्या में महिला और युवा शामिल हुये, जिसमें 308 नवनियुक्त भाजपा प्रवेश सदस्यगणों का पुष्पगुछ से स्वागत किया गया।
इसके साथ ही सभी सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्य का भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके ने क्षेत्र के लिए कुछ अच्छा करने का संकल्प लेकर भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश की बात कही,सभी को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ने सभी भाजपा नवप्रवेश कार्यकर्ताओं का स्वागत किया ।

महिला मोर्चा की प्रभारी मिलेश्वरी साहू ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। गरियाबंद मंडल प्रभारी प्रीतम सिन्हा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने अब प्रदेश सरकार को सबक सिखाने का मन बना लिया है।
लोग इस बात को समझ चुके हैं कि बेरोजगारी की बात हो या शराबबंदी या महिला ससक्तिकरण का मुद्दा हो प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने कोई वादा पूरा नहीं किया। इसलिए अब लोग भाजपा को आशीर्वाद देने का मन बना चुके हैं। बड़ी संख्या में लोगों के भाजपा प्रवेश का दौर चल रहा है। इसी तरह इस क्षेत्र में और बड़ी तादाद में लोग भाजपा के साथ जुड़ेंगे।
आपके सुख दुख में आपकी समस्याओं में सामाजिक कार्यों में सरकार के कुशासन के प्रति लड़ाई में हर समय साथ होने की बात कही साथ ही कहा की आपको जब भी कोई काम होगा तो स्थानीय मंडल हमेशा आपकी मदद के लिए खड़ा नजर आएगा। जहाँ हमारी आवश्यकता होगी वहाँ हम भी आपके साथ होंगे साथ ही महिला शसक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भी आप लोग आगे आए।
मुख्य अतिथि के संबोधन को सुनकर उपस्थित जनों ने कहा कि अब तक हम सुनते थे राजनीति में महिलाओं के लिए कोई स्थान नहीं है पर पूर्व संसदीय मंत्री गोवर्धन मंझी के अभिभाषण ने हमें बता दिया कि महिलाओं का भी राजनीतिक पार्टी में विशेष स्थान है। सभी पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा ईमानदारी के साथ कार्य करने का संकल्प लेकर समाज के हर वर्ग को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने व एक परिवार के भाँति संगठन को मजबूत करने की बात कही। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल चंद्राकर,मिलेश्वरी साहू बलदेव सिंह हुंदल,रिखीराम यादव,घनश्याम सिन्हा,विनोद यादव,अनूप भोषले,परस देवांगन,पारस ठाकुर,सुनील यादव,साग़र मयानी,राधेश्याम सोनवानी,कुलदीप खरे,नन्दकुमार सोनवानी,काजुराम चक्रधारी,
मुकेश दासवानी,बिंदु सिन्हा,ताकेश्वरी साहू,
प्रतीक तिवारी,वंशगोपाल सिन्हा,ख़िरमणि हरपाल, आंनद ठाकुर,किशोर यादव,विनोद नेताम,सलीम खान, दालचंद ध्रुव,पुनीत साहू,सुनीता झारिया,
जमुना गजभिये,सीमा जांगड़े प्रीति गनवीर,
प्राची कुटारे,राज डे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे संचालन ईश्वर वर्मा आभार धनजय नेताम ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *