छुरा. शासकीय कचना धुरवा महाविद्यालय छुरा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वाराराष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत प्राचार्य पी के भोई के सरक्षण तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ विनीत कुमार साहू के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत खैरझिटी में सात दिवसीय विशेष शिविर का अयोजन 11/12/2021 से 17/12/2021 तक होना है जिसका उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत खैरझिटी के सरपंच विशाखा बाई ध्रुव , अध्यक्षता पी के भोई(प्राचार्य शास. महाविद्यालय छुरा ), विशिष्ट अतिथि सलीम मेमन (जनभागीदारी अध्यक्ष छुरा) तथा विशेष अतिथी के रूप में ग्राम पंचायत खैरझिटी के उपसरपंच उमान सिंह ठाकुर, मनोहर सिंग ध्रुव(ग्राम पटेल), लोकेश्वर वर्मा(जनभागीदारी सदस्य ),नागवंशी दीवान ( सचिव) छबीला सेन(रोजगार सहायक),पहाड़ सिंह ध्रुव (पूर्व सरपंच) बाबूलाल ठाकुर(ग्राम अध्यक्ष) संतराम ठाकुर, बलीराम ठाकुर, शीतल ध्रुव पुनितराम(इंटक ब्लांक अध्यक्ष,प्रहलाद ठाकुर,महिला कमांडो,और समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।शिविर में महाविद्यालय के 50 स्वयंसेवको द्वारा सात दिवस तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से ग्राम में जागरूकता सम्बन्धी कार्य किया जायेगा।

