गोहरापदर अभाविप के कार्यकर्ताओं ने जनरल बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि

✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गोहरापदर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई गोहरापदर के कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु के कुन्नूर जिले में 8 दिसंबर को हुए हवाई हादसे मे शहीद होने वाले भारत के चीफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत सहित 14 अन्य जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की.
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई गोहरापदर नगर मंत्री क्षितिजनारायण तिवारी ने जनरल बिपिन रावत जी को स्मरण करते हुए कहा कि स्वर्गीय बिपिन रावत जी भारतीय सेना को मजबूत करने के लिए सदैव याद रखे जाएंगे उनके नेतृत्व में की गई सर्जिकल स्ट्राइक तथा एयर स्ट्राइक भारतीय सेना के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखी जाएगी.उन्होंने सेना को मजबूत और सशक्त बनाने में अपना पूरा जीवन न्योछावर कर दिया उन्होंने रक्षा के क्षेत्र में भारतीय सेना को भारत में उपकरण बनाकर उनका भारतीय सेना के सैनिकों के लिए उपयोग में लाया.
जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत एवं हवाई हादसे में मारे जाने वाले जवानों को श्री तिवारी ने श्रद्धांजलि दी।

जिसमें प्रमुख रूप से नगर मंत्री क्षितिजनारायण तिवारी, सह मंत्री डिगनेश्वर यादव,सुभाष यादव,मोहन यादव,संजीव सिन्हा, रूपेश यादव,लिकेश नागेश,दीपक कश्यप,सूरज सिन्हा,दाऊ अतुल ताम्रकार, उमंग सिंहा,नमन पांडेय,गौरव साहु,प्रकाश सिन्हा सहित अभाविप के कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *