- सहायक शिक्षकों की अनिश्चित कालीन हड़ताल का प्रारंभ
पाटन। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन की प्रांतीय आह्वान पर आज 11/12/2021 से प्रदेश के समस्त सहायक शिक्षक एल.बी. अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए।
धरना प्रदर्शन में शामिल शिक्षकों ने बतलाया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर करने अंतर्विभागीय कमेटी का गठन किया गया है जिसे 3 माह के भीतर हमारे पक्ष में रिपोर्ट सौपना था। किंतु 5 दिसम्बर को कमेटी की तय सीमा समाप्त होने पर भी शासन को रिपोर्ट नही सौपी गई। जिससे आक्रोशित होकर प्रांतीय आह्वान पर 11 व 12 दिसंबर को ब्लॉक स्तरीय धरना प्रदर्शन और 13 दिसंबर को राजधानी रायपुर में विधानसभा घेराव किया जाएगा और फिर भी मांग पूरी न होने पर लगातार अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगा। इसी तारतम्य में आज पाटन ब्लॉक समस्त सहायक शिक्षक ब्लॉक स्तरीय धरना प्रदर्शन में शामिल रहे।
