साल्हेभाट में हाथियों का उत्पात,जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव ने किया दौरा

परमेश्वर कुमार साहू,धमतरी

कुकरेल तहसील क्षेत्र के ग्राम साल्हेभाट में हाथियों का उत्पात बढ़ता जा रहा। शुक्रवार की आधी रात हाथियों का दल गाँव के अन्दर में विचरण करते दिखे। हाथियों के अचानक सामने आ जाने से ग्रामीणों के हाथ पांव फूल गए, हालांकि कोई अनहोनी नहीं हुई। हाथियों के दल आने की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव रात 12 बजे ग्रामीणों के बीच पहुंचकर हौसला बढ़ाया और वन विभाग के अधिकारियों को तत्काल सूचित कर बुलवाया जहाँ पर वन परिक्षेत्र अधिकारी अपने दल बल के साथ पहुंचकर कर ग्रामीणों को सुरक्षा प्रदान कर हाथी के झुंड को मशाल व टार्च के प्रकाश से दिशा परिवर्तन किया गया। इसके पर्व हाथियों ने ग्राम के किसान निरंजन साहू,, व गौतम साहू तथा भुवन साहू के धान मिंजाई कर बियारा में रखा हुआ धान को पुरे रूप से क्षति पहुंचाई।हाथियों के दहशत में किसान और अफसर चिंतित हैं। वहीं जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव ने वन परिक्षेत्र अधिकारी केरेगांव श्री रूपेन्द्र कुमार साहू और तहसीलदार कुकरेल राधाकृष्ण बंजारे को सर्वें कर ग्रामीणों की हुई क्षति का मुआवजा देने के लिए कहा।
मोहंदी वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री पंचराम साहू,सहायक परिक्षेत्र अधिकारी श्री लोमन गिरी गोस्वामी,वनरक्षक मनोज कुमार खरे छुही, कुलेश्वर बघेल झुरातराई,पोखराज नेताम बनबगौद, दुलेश्वर कुमार मारकन्डे सियादेही सहित वन परिक्षेत्र केरेगांव के समस्त कर्मचारी विशेष रूप से डियूटी पर रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *