भाजपा ने दी जनरल बिपिन रावत सहित सभी शहीदो को श्रध्दांजली

लोकेश्वर सिन्हा

गरियाबंद . नगर के तिरंगा चौक में भाजपाईयो द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर राष्ट्र के सर्वाेच्च रक्षा अधिकारी जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नि एवं घटना में मृत सभी भारत के वीर योद्धाओं को दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान दो मिनट का मौन भी रखा गया। ज्ञात हो कि बुधवार को एक हेलीकाप्टर हादसे में देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नि मधुलिका रावत एवं सेना के 11 जवानो की मृत्यु हो गई हैं। देश के पहले सीडीएस के असामयिक निधन स्थानीय भाजपा नेताओ ने दुख व्यक्त किया और उनके अंतिम संस्कार के बाद शुक्रवार शाम भाजपा द्वारा उन्हे श्रध्दांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला महामंत्री मिलेश्वरी साहू, गरियाबंद मंडल महामंत्री धनंजय नेताम, पूर्व नपा उपाध्यक्ष मुकेश दासवानी, राधेश्याम सोनवानी, सागर मयाणी, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक परस देवांगन, महिला मोर्चा जिला महामंत्री बिन्दु सिन्हा, भाजयुमो कोषाध्यक्ष वंश गोपाल सिन्हा, कार्यक्रम प्रभारी रितेश यादव, भीम साहू, दीपक तिवारी, परमेश्वर सेन, आंनद ठाकुर, मंडल महामंत्री सीमा जांगड़े, सुनीता झरिया, प्रीति गनवीर, सरला उईके, सीमा यादव, जमुना गजबिया, राज डे सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजुद थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *