जनरल बिपिन रावत के निधन पर शोक

धमधा —चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के निधन पर नगर में शोक व्याप्त हो गया इनके निधन पर अधिवक्ता देवी प्रसाद वर्मा ने कहा कि यह हमारे देश के लिए अपूरणीय क्षति है रावत एक सच्चे देशभक्त थे दूसरे देशों के सामने हिंदुस्तान का हमेशा सर ऊंचा करते रहे वही इतिहासकार श्रवण गुप्ता ने कहा कि विपिन रावत की मौत एक सदमें की तरह है देशवासियों में शोक की लहर व्याप्त है अधिवक्ता रोहित सिंह ठाकुर ने भी उनके निधन को देश की अपूरणीय क्षति बताया है शोक व्यक्त करने वालों में नरेश चंद्र साहू सुनील गुप्ता पार्षद भूषण धीवर प्रदीप ताम्रकार पवन देवांगन पार्षद चेतन सोनकर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ धमधा मंडल अध्यक्ष लीलाधर वर्मा भगत वर्मा आदि शामिल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *