✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
गरियाबंद – शुक्रवार शाम सात बजे नगर के तिरंगा चौक में भाजपाईयो द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर राष्ट्र के सर्वाेच्च रक्षा अधिकारी जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नि एवं घटना में मृत सभी भारत के वीर योद्धाओं को दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान दो मिनट का मौन भी रखा गया। ज्ञात हो कि बुधवार को एक हेलीकाप्टर हादसे में देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नि मधुलिका रावत एवं सेना के 11 जवानो की मृत्यु हो गई हैं। देश के पहले सीडीएस के असामयिक निधन स्थानीय भाजपा नेताओ ने दुख व्यक्त किया और उनके अंतिम संस्कार के बाद शुक्रवार शाम भाजपा द्वारा उन्हे श्रध्दांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला महामंत्री मिलेश्वरी साहू, गरियाबंद मंडल महामंत्री धनंजय नेताम, पूर्व नपा उपाध्यक्ष मुकेश दासवानी, राधेश्याम सोनवानी, सागर मयाणी, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक परस देवांगन, महिला मोर्चा जिला महामंत्री बिन्दु सिन्हा, भाजयुमो कोषाध्यक्ष वंश गोपाल सिन्हा, कार्यक्रम प्रभारी रितेश यादव, भीम साहू, दीपक तिवारी, परमेश्वर सेन, आंनद ठाकुर, मंडल महामंत्री सीमा जांगड़े, सुनीता झरिया, प्रीति गनवीर, सरला उईके, सीमा यादव, जमुना गजबिया, राज डे सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजुद थें।
फोटो क्रमांक 149 व 150 तिरंगा चौक में सीडीएम बिपिन रावत को श्रध्दांजली अपिर्त करते हुए भाजपाई।
कांग्रेस ने दी सीडीएम रावत सहित सभी मृतको को श्रध्दांजली
गरियाबंद – शुक्रवार शाम 6 बजे शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम सोनवानी के नेतृत्व में भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नि मधुलिका रावत सहित हैलीकाप्टर हादसे में मृत सेना के सभी जवानो को तिरंगा चौक में मोमबत्ती जलाकर कांग्रेसियो ने श्रध्दांजली अर्पित की है। शहर कांग्रेस द्वारा इस श्रध्दांजली सभा का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर कांग्रेसियो ने रावत सहित सभी जवानो के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और दो मिनट का मौन भी रखा। जिसके बाद उन्होने कहा कि उन्होने कहा कि जनरल रावत सच्चे देश भक्त थे अंतिम समय तक देश सेवा में लगे रहे। उनका निधन देश के लिए अपूरर्णीय क्षति है। इस अवसर पर प्रमुख रूप शहर अध्यक्ष प्रेम सोनवानी, जिला महामंत्री ओम राठौर, कृष्ण कुमार शर्मा, सेवा गुप्ता, अमित मिरी, चंद्रभूषण चौहान, हरमेश चावड़ा, सन्नी मेमन, अमृत पटेल, मुकेश रामटेके बाबा सोनी, योगेश बघेल, छगन यादव, राजेश साहू, ज्योति साहनी प्रतिभा पटेल, नंदनी त्रिपाठी, कुलदीप त्रिपाठी, दिलेश्वर देवांगन, अवधराम यादव, वीरेंद्र सेन, नंदू गोस्वामी, घनश्याम, रमेश चक्रधारी, सुरेश मानिकपुरी सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।
फोटो क्रमांक 151 व 152 कांग्रेसियो ने दी सीडीएस रावत को श्रध्दांजली।
