पुरई के 17 वर्षीय ईश्वर ओझा बनाएंगे वर्ल्ड रिकार्ड

उतई ।खेलो के गढ़ कहे जाने वाले खेल गांव पुरई के तैराक ईश्वर ओझा 12 दिसंबर को गोल्डन बुक ऑफ वल्ड रिकार्ड बनाने जा रहे हैं, पिछले तीन वर्ष से ईश्वर लगातार 12 घंटे अभ्यास कर रहे हैं, ईश्वर की मम्मी बताते हैं, की ईश्वर महज 7 साल की उम्र से तैरना सुरु कर दिया था, वे रोज घंटो अभ्यास करते थे,वे 2 बार साई में चयन होते – होते रह गए अपना दुनिया मे अलग पहचान बनाने की जिद्द ठान ली और वल्ड रिकार्ड बनाने की में जुट गए कोच ओमकुमार ओझा बताते है, की ईश्वर ओझा रोज 10 से 12 घण्टे अभ्यास करते हैं,लेकिन गोल्डन बुक ऑफ वल्ड रिकार्ड वालो ने 6 घण्टे नॉन स्टॉप तैरने की टास्क दिए हैं, क्यो की अब तक का पुराना रिकार्ड 4 घण्टे का है।
ईश्वर ने हाल ही में जगदलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय तैराकी में 3 मैडल जीते थे जिसमें 1500 मीटर फ्री स्टाइल में गोल्ड मैडल जीते थे, फ्लोटिंग विंग्स स्विमिंग एकेडमी के अध्यक्ष दिवाकर गायकवाड़ ने बताया कि 12 दिसंबर को सुबह 10 :30 से शाम 4: 30 तक यह इवेंट होगा और गोल्डन बुक ऑफ वल्ड रिकार्ड के जज दिल्ली से टीम आयेगी जो पूरा इवेंट की वीडयो ग्राफी होगी ।
इस स्वर्णिम अवसर के साक्षी होंगे…
गृहमंत्री ताम्रजध्वज साहू, अध्यक्ष छग क्रिकेट संघ प्रभतेज भाटिया, जिला पंचायत अध्यक्षशालनी रिवेंद्र यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख
,जिला पंचायत सभापति योगिता चन्द्राकर,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़, दुर्ग संरक्षक फ्लोटिंग विंग्स स्विमिंग एकेडमी केशव बंटी हरमुख, एकेडमी प्रवीण जैन, प्रदेश अध्यक्ष स्पोर्ट्स सेल ख्वाजा अहमद, महासचिव स्पोर्ट्स सेल , मो.नजरुल इस्लाम प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस विकास जायसवाल प्रमोद जैन उमा अशोक रिगरी शीतला ठाकुर डिकेन्द्र हिरवानी, हर्ष साहू ,चंदू सर, पूर्णिमा ठाकुर, कमलेश यादव ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *