बुजुर्गो को घर पहुंच पेंशन सेवा उपलब्ध कराएं–वंश गोपाल सिन्हा

लोकेश्वर सिन्हा

गरियाबंद .जिला मुख्यलय के नगर पालिका में निवासरत वृद्धा पेंशन एवं अन्य पेंशन के पात्र हितग्राही बैंक तक पहुंच पाने में असमर्थ हैं, इन हितग्राहियों को घरों तक पेंशन की राशि दिलाने की मांग को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष एवं पार्षद वंशगोपाल सिन्हा ने कलेक्टर को ज्ञापन सौपा है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि गरियाबंद नगर के अंतर्गत कुल पेंशन हितग्राहियों की संख्या 699 है। जिसमें से वृद्धा पेंशन हितग्राही सबसे ज्यादा परेशान हैं, क्योंकि उम्र अधिक होने के कारण बैंक आने जाने में परेशानी है। बताया है कि 80 वर्ष तक 155 तथा 80 वर्ष से अधिक 18 वृद्धा पेंशन के हितग्राही हैं, जिसमें से विकलांग पेंशन के 8, विधवा पेंशन के 94, सुखद सहारा पेंशन योजना के 185, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 142, मुख्यमंत्री पेंशन योजना के 97 हितग्राही शामिल है। जिसमें से अधिकतर हितग्राही की उम्र 60 वर्ष से अधिक है। यहां के हितग्राहियों को बैंक तक जाने में अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो इन हितग्राहियों को खाते में राशि आई है कि नहीं पता लगाने भी बैंक का चक्कर लगाना पड़ता है।
श्री सिन्हा ने इन पेंशन हितग्राहियों की समस्या को देखते हुए इनके घरों तक या फिर सखी बैंक मित्र के माध्यम से पेंशन की राशि दिलाए जाने की मांग जिला प्रशासन से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *